फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan arrives uttarakhand for ganga aarti

गंगा की शरण में पहुंचीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, कहा धर्म और राजनीति हैं एक-दूसरे के पूरक

Wed, 11 Apr 2018 05:37 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 11 Apr 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
 Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan arrives uttarakhand for ganga aarti
Sumitra Mahajan

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बुधवार को दो दिवसीय आध्यात्मिक दौरे पर परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचीं। उन्होंने पूजा अर्चना के बाद स्वामी चिदानंद मुनि से सामाजिक और पर्यावरण के मुद्दों पर चर्चा की। कहा कि धर्म और राजनीति एक दूसरे क पूरक हैं।

विज्ञापन


बुधवार को दोपहर करीब एक बजे लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंची। उन्होंने आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने देश में सामाजिक बदलाव और पर्यावरण संरक्षण के मसले पर स्वामी चिदानंद से बातचीत की।
विज्ञापन

 

 Lok Sabha Speaker Sumitra Mahajan arrives uttarakhand for ganga aarti
Sumitra Mahajan

मीडिया से बातचीत में लोस स्पीकर ने कहा कि वह पहले भी तीर्थनगरी में पति के साथ आती रही हैं। मन के सुकून के लिए वह आध्यात्मिक दौरे पर परमार्थ आश्रम आई हैं। कहा कि आध्यात्म और राजनीति साथ-साथ चलते हैं। धर्म और राजनीति एक दूसरे के पूरक हैं। बताया कि वह शाम को सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल होंगी। रात में गंगाघाट पर आयोजित भजन-कीर्तन में भी शिकरत करेंगी।

बृहस्पतिवार को गंगाघाट पर श्रीमद भागवत कथा में स्वामी गोविंद गिरि महाराज के विचारों को सुनेंगी। इसके बाद वह हरिद्वार के लिए रवाना होंगी। मौके पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनीता ममगाईं, आश्रम के प्रबंधक राम अनंत तिवारी, आरके दीक्षित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed