फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha elections Uttarakhand Congress state in-charge Shailaja took feedback read All Update in hindi

Uttarakhand: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा ने जिताऊ प्रत्याशियों को लेकर लिया फीडबैक, वन-टू-वन किया संवाद

Mon, 12 Feb 2024 11:41 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Feb 2024 11:41 AM IST
सार

बंद कमरे में प्रदेश प्रभारी शैलजा ने जिला और महानगर अध्यक्षों से बात की। उन्होंने जिला स्तर पर चुनावी होमवर्क और पार्टी की गतिविधियों की जानकारी ली।

विज्ञापन
Lok Sabha elections Uttarakhand Congress state in-charge Shailaja took feedback read All Update in hindi
प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने जिला और महानगर अध्यक्षों से फीडबैक लिया। दूसरे दिन भी उन्होंने आठ घंटे तक बंद कमरे में एक-एक पदाधिकारी के साथ वन-टू-वन किया।

विज्ञापन

उन्होंने जिला स्तर पर लोस चुनाव की तैयारियों को लेकर होमवर्क और राष्ट्रीय स्तर पर तय किए कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में रिपोर्ट ली। उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी ने जिला, महानगर अध्यक्षों, लोस क्षेत्रों के पर्यवेक्षकों, 2019 के लोकसभा प्रत्याशियों, पार्टी के अनुषांगिक संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, एआईसीसी और पीसीसी के सदस्यों के साथ लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की।

विज्ञापन

सुबह 11 बजे से बैठकों का दौर शुरू हो गया था। प्रदेश प्रभारी ने अकेले में एक-एक जिलाध्यक्ष से बातचीत की। उन्होंने लोस चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर जिलाध्यक्षों की राय जानी। साथ ही जिला स्तर पर पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी ली। पदाधिकारियों को एकजुट होकर चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए। कहा, पार्टी के सभी संगठनात्मक इकाइयों को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला व महानगर अध्यक्षों के कंधों पर जिम्मेदारी
इसके लिए पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती के साथ खड़ा करने की जिम्मेदारी जिला व महानगर अध्यक्षों के कंधों पर है। उन्होंने सभी संगठनात्मक जिला एवं महानगर इकाइयों को निर्देश देते हुए कहा, भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं। उनकी इस विफलता को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर पहुंचाने का काम करना है।

उन्होंने निर्देश दिए आने वाले समय में राज्य में नगर निकाय चुनाव भी होने हैं। इसके लिए पार्टी को हर बूथ पर मजबूत करना है। यदि संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा, तो लोकसभा व नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से जीत मिलेगी।

ये भी पढ़ें...Haldwani Violence: ट्रेनों का संचालन शुरू, लेकिन कर्फ्यू के बीच कैसे जाएंगे यात्री? जानें बसों को लेकर अपडेट

वरिष्ठ नेताओं, पर्यवेक्षकों संग चुनावी रणनीति पर चर्चा

प्रदेश प्रभारी ने एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों व लोकसभा क्षेत्रों के पर्यवेक्षकों संग लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। साथ ही केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों की जानकारी दी। कहा, भाजपा देश में जाति व धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। हमें इस बात को अंतिम छोर पर बैठे मतदाता तक पहुंचाने का काम करना है। उन्होंने आह्वान किया, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ जनता को भाजपा सरकारों की विफलताओं को समझाने का काम करना है। कहा, दो दिन की बैठकों में पार्टी पदाधिकारियों से जो सुझाव मिले हैं, उन्हें केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed