फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha elections 2024: Women will play important role in victory or defeat in elections Dehradun News

लोकसभा चुनाव 2024: राजधानी दून में जीत-हार में महिलाएं निभाएंगी अहम किरदार, आंकड़ों पर डाले नजर

Tue, 05 Mar 2024 11:23 AM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 05 Mar 2024 11:23 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव में जीत-हार में महिलाएं अहम किरदार निभाएंगी। प्रति 1000 पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या 923 पहुंच गई है।

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2024: Women will play important role in victory or defeat in elections Dehradun News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार लोकसभा चुनाव में देहरादून जिले में महिला और पुरुष बराबरी से प्रत्याशियों की सियासी तकदीर लिखेंगे। आंकड़े बताते हैं कि जिले में टिहरी गढ़वाल और हरिद्वार लोकसभा सीट पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं के लगभग बराबर पहुंच चुकी है। प्रति 1000 पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या 923 पहुंच गई है।

विज्ञापन


तस्वीर साफ है कि इस बार चुनाव में दोनों लोकसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं को पीछे नहीं किया जा सकेगा। महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ने के साथ ही महिला मतदाता भी अहम होती जा रही हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि महिलाएं मतदाता सूची में बराबरी के मुकाम से कुछ कदम ही दूर हैं। टिहरी गढ़वाल लोकसभा में शामिल देहरादून जनपद के हिस्से में पुरुष मतदाताओं की संख्या 5.12 लाख है, वहीं महिला मतदाता महज थोड़ा पीछे 4.74 लाख के आंकड़े पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन


इसी लोकसभा में शामिल टिहरी गढ़वाल जिले में पुरुष मतदाता 1.75 लाख हैं, तो महिला मतदाता 1.66 लाख, जबकि उत्तरकाशी जिले में पुरुष मतदाता 1.24 लाख और महिला मतदाता 1.18 लाख हैं। टिहरी लोकसभा के तीनों जिलों में महिला और पुरुष मतदाताओं में कोई बड़ा फासला नहीं रह गया है। हरिद्वार लोकसभा का भी यही हाल है। इस लोकसभा में शामिल देहरादून की तीन विधानसभाओं में पुरुषों मतदाताओं का आंकड़ा 2.92 लाख है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2.69 लाख।

विज्ञापन
विज्ञापन

डोईवाला सबसे बेहतर, धर्मपुर सबसे कमतर

दून की दसों विधानसभाओं में महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। सबसे अच्छी स्थिति डोईवाला की है। इस क्षेत्र में प्रति 1000 पर 962 महिला मतदाता हैं, जबकि सबसे कमतर धर्मपुर है। सर्वाधिक महिला मतदाताओं वाली विधानसभा होने के बाद भी यहां पर पुरुष मतदाताओं के सापेक्ष महिला मतदाताओं का अनुपात अभी 877 ही पहुंच चुका है।

विधानसभा महिला मतदाता एक हजार पुरुषों की तुलना में
चकराता 841
विकास नगर 943
सहसपुर 961
धर्मपुर 877
रायपुर 928
राजपुर रोड- 921
देहरादून कैंट 918
मसूरी 933
डोईवाला 962
ऋषिकेश 936

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  भाजपा में जाने की चर्चाओं पर कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया विराम...जानें क्या दिया जवाब

इस बार जागरूकता अभियान चलाकर प्रमुखता के साथ महिलाओं को वोटर बनाने का काम किया गया है। पहाड़ी व दूरस्थ क्षेत्रों में कैंप लगाकर महिला मतदाताओं को वोटर बनाया गया है। इसका असर है कि महिला-पुरुष मतदाताओं का अनुपात काफी बेहतर स्थिति में पहुंच गया है। इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। -सोनिका, डीएम देहरादून

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed