{"_id":"65e67f54bbabb26ffb0d6203","slug":"former-congress-state-president-pritam-singh-statement-on-discussions-about-joining-bjp-uttarakhand-politics-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: भाजपा में जाने की चर्चाओं पर कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया विराम...जानें क्या दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: भाजपा में जाने की चर्चाओं पर कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया विराम...जानें क्या दिया जवाब
Tue, 05 Mar 2024 10:33 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 05 Mar 2024 10:33 AM IST
सार
कांग्रेस के हलकों में भी प्रीतम सिंह के भाजपा में जाने की चर्चाएं गरमा रही थीं। अटकलें थीं कि उन्हें भाजपा शामिल कराकर टिहरी सीट से उम्मीदवार बना सकती है, लेकिन अब इस मामले में प्रीतम सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी विधायक प्रीतम सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी विधायक प्रीतम सिंह ने भाजपा में जाने की चर्चाओं को विराम लगाया। उन्होंने कहा, मेरी भाजपा के न तो किसी केंद्रीय और न ही किसी प्रदेश स्तर के नेता से बात हुई है।
विज्ञापन
कहा, कुछ लोग बिना चिंगारी से धुआं उड़ा रहे थे।
उनका इशारा टिहरी लोस सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने की ओर था। दरअसल, कांग्रेस के हलकों में भी प्रीतम सिंह के भाजपा में जाने की चर्चाएं गरमा रही थीं। अटकलें थीं कि उन्हें भाजपा शामिल कराकर टिहरी सीट से उम्मीदवार बना सकती है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Cabinet: पीएम आवास के लाभार्थियों पर सरकार मेहरबान, अब देना होगा कम पैसा...जानें और क्या फायदे
विज्ञापन
सोमवार को राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान प्रीतम ने कहा, आने जाने की बात तो तब हो, जब उनकी किसी से बातचीत हुई हो। कहा, पूर्व में भी उनके भाजपा में जाने की अफवाहें उड़ाई गई थीं। तब उन्होंने राहुल गांधी को भी इस बारे में बताया था।