फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand Women voters will write script of victory and defeat in Garhwal Almora

UK Lok Sabha Elections 2024: गढ़वाल, अल्मोड़ा में महिला वोटर लिखेंगी जीत-हार की पटकथा, आंकड़ें कर रहे तस्दीक

Tue, 04 Jun 2024 06:30 AM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 04 Jun 2024 06:30 AM IST
सार

इस लोकसभा चुनाव में गढ़वाल, अल्मोड़ा में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के वोट हैं। टिहरी लोकसभा में भी महिला और पुरुष मतों की संख्या लगभग बराबर है।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024 Uttarakhand Women voters will write  script of victory and defeat in Garhwal Almora
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड की गढ़वाल और अल्मोड़ा संसदीय सीटों पर हार और जीत की पटकथा महिला मतदाता लिखेंगी। दरअसल, इन दोनों सीटों पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट दिए हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ें इसकी तस्दीक करते हैं।

विज्ञापन

19 अप्रैल को हुए चुनाव में 83,37,914 में से 57.24 यानी 47,72,484 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सबसे ज्यादा 63.53 प्रतिशत वोट हरिद्वार लोकसभा में पड़े हैं, जबकि सबसे कम 48.82 प्रतिशत वोट अल्मोड़ा लोकसभा सीट में पड़े हैं। दो सीटें गढ़वाल और अल्मोड़ा ऐसी हैं, जहां पुरुषों के मुकाबले महिला मत ज्यादा पड़े हैं। गढ़वाल में कुल 13,69,388 में से 7,17,834 वोट पड़े थे।

विज्ञापन

इनमें 3,79,833 महिलाएं, 3,37,993 पुरुष मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा आठ थर्ड जेंडर भी शामिल हैं। इसी प्रकार, अल्मोड़ा लोकसभा के कुल 13,39,327 मतों में से 3,48,378 महिला और तीन लाख पांच हजार 16 पुरुष मत पड़े हैं। इन दोनों सीटों पर महिला मतों की संख्या अधिक है। जो राजनीतिक दल आधी आबादी को रिझाने में कामयाब हुआ होगा, ईवीएम से उसकी किस्मत का पिटारा खुलने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिहरी में महिला-पुरुष वोट लगभग बराबर

टिहरी लोकसभा में कुल 15,77,664 वोट थे। इनमें से 8,42,212 वोट पड़े हैं। यहां महिलाओं के वोट 4,20,964 हैं, जबकि पुरुषों के वोट 4,27,234 हैं। 14 थर्ड जेंडर हैं। इस तरह यहां भी महिला मतदाता चुनाव परिणाम तय करने में अहम साबित होंगी।


ये भी पढ़ें...UK Lok Sabha Election Results: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक या चौंकाएगा विपक्ष? किस ओर उत्तराखंड का मतदाता

लोकसभावार मतों की संख्या

लोकसभा कुल वोट कुल मतदान पुरुष मत महिला मत थर्ड जेंडर
टिहरी 15,77,664  848,212 4 27,234 4 4,20,964 14
गढ़वाल 13,69,388  7,17,834 3,37,993 3,79,833 08
अल्मोड़ा 13,39,327 6,53,896  3,05,516 3,48,378 02
नैनीताल 20,15,809 12,59,180  6,55,767 6,03,394 19
हरिद्वार  20,35,726 12,93,362 6,90,238 66,03,080 44


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed