{"_id":"65fabd02cb69e9d55f0ce983","slug":"lok-sabha-elections-2024-uttarakhand-kranti-dal-declared-candidates-on-four-seats-today-2024-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड क्रांति दल ने चार सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, इन पर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड क्रांति दल ने चार सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, इन पर लगाया दांव
Wed, 20 Mar 2024 04:17 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 20 Mar 2024 04:17 PM IST
सार
Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024: प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कठैत ने कहा कि यूकेडी दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी। दल राज्य के स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी कमर कर ली है। पार्टी ने उत्तराखंड की चार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गढ़वाल से आशुतोष नेगी हरिद्वार सीट से मोहन असवाल, नैनीताल से शिव सिंह रावत (पूर्व सैनिक) व अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अर्जुन देव को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव, उत्तराखंड में 70 प्रतिशत के पार नहीं हुआ मतदान
विज्ञापन
प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कठैत ने कहा कि यूकेडी दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी। दल राज्य के स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा। इसमें रोजगार, पलायन, मूल निवास, भू-कानून के साथ परिजोजनाओं में राज्य की 70 फीसदी हिस्सेदारी प्रमुख है।
विज्ञापन