फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2024: Assembly or Lok Sabha elections voting did not cross 70 percent in Uttarakhand

Lok Sabha Elections 2024: विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव, उत्तराखंड में 70 प्रतिशत के पार नहीं हुआ मतदान

Wed, 20 Mar 2024 03:24 PM IST
रेनू सकलानी भूपेंद्र राणाा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
भूपेंद्र राणाा, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Mar 2024 03:24 PM IST
सार

राज्य गठन के बाद हुए चुनावों में 68 प्रतिशत से कम ही मतदान हुआ। प्रदेश में इस बार 83.21 लाख से अधिक मतदाता है और कुल 11729 पोलिंग स्टेशन हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2024: Assembly or Lok Sabha elections voting did not cross 70 percent in Uttarakhand
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य गठन के बाद उत्तराखंड में विधानसभा हो या लोकसभा चुनाव। किसी भी चुनाव में मतदान 70 प्रतिशत के पार नहीं हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों को देखें तो उत्तराखंड में मतदान का प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से 5.90 प्रतिशत कम रहा। जबकि 2014 के चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन

लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी करने पर निर्वाचन आयोग का फोकस है। इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। लेकिन उत्तराखंड राज्य बनने के बाद हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव का इतिहास रहा है कि किसी भी चुनाव में 70 प्रतिशत मतदान नहीं हुआ है।

विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांच सीटों पर कुल 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ। जो राष्ट्रीय मतदान प्रतिशत से 5.90 प्रतिशत कम है। राष्ट्रीय स्तर पर 67.40 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव में कुल 65.37 प्रतिशत मतदान हुआ। जो 2017 के चुनाव में 65.56 प्रतिशत से कम है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेशभर में जागरूकता कार्यक्रमों को चला कर मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के प्रोत्साहित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत

वर्ष मतदान प्रतिशत

2004 49.25

2009 53.96

2014 62.15

2019 61.50

विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत

वर्ष             मतदान प्रतिशत

2002 54.34

2007 59.45

2012 67.22

2017 65.56

2022 65.37

ये भी पढ़ें...Election 2024: 72 घंटे के भीतर पकड़ी 60 लाख की अवैध शराब, नकदी...उत्तराखंड में प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई

सीट महिला पुरुष मतदाता

टिहरी 760094 813988

पौड़ी 668942 698025

अल्मोड़ा 654097 683545

नैनीताल 966135 1044611

हरिद्वार 962738 1068735

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed