{"_id":"655a24e16b74888d870c2219","slug":"lok-sabha-elections-2024-uttarakhand-bjp-decided-schedule-of-scheduled-caste-people-representatives-conference-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Elections: उत्तराखंड भाजपा की तैयारी, तय किए अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन के कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Elections: उत्तराखंड भाजपा की तैयारी, तय किए अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन के कार्यक्रम
Sun, 19 Nov 2023 08:41 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 19 Nov 2023 08:41 PM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन का कार्यक्रम तय किया गया। इन सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन के कार्यक्रम तय किए हैं। 30 नवंबर को देहरादून और दो दिसंबर को हल्द्वानी में सम्मेलन आयोजित होगा। इन सम्मेलनों के माध्यम से भाजपा केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों तक पहुंचाएगी।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन का कार्यक्रम तय किया गया। इन सम्मेलन में विधायक, पूर्व विधायक, अनुसूचित जाति के क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, वर्तमान और पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य, सहकारी समितियों के अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
किस्मत का मिला साथ: सुरंग के अंदर फंसने से बाल-बाल बचे बिहार के दर्शन, घटना से आधे घंटे पहले की बताई बात
विज्ञापन
इसके अलावा कार्यक्रम के तहत नामित प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसी तरह एक दिसंबर को देहरादून जिले के विकासनगर और तीन दिसंबर को ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता में अनुसूचित जाति जनप्रतिनिधि सम्मेलन होंगे।