फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Tunnel Collapse: Bihar Darshan narrowly escaped getting trapped inside the tunnel

किस्मत का मिला साथ: सुरंग के अंदर फंसने से बाल-बाल बचे बिहार के दर्शन, घटना से आधे घंटे पहले की बताई बात

Sun, 19 Nov 2023 03:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 19 Nov 2023 03:16 PM IST
सार

उत्तरकाशी सुरंग में फंसे मजदूरों का धैर्य जवाब दे रहा है। वह अब अपनी आपबीती पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं सुरंग में फंसने से बाल-बल बचे बिहार के दर्शन ने उस दिन की घटना के बारे में बताया।

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse: Bihar Darshan narrowly escaped getting trapped inside the tunnel
इंदौर से एयरलिफ्ट कर मंगवाई गयी मशीन के पार्ट्स जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिलक्यारा सुरंग हादसे में बिहार निवासी दर्शन कुमार उन चंद खुशकिस्मत लोगों से एक हैं जो सुरंग के अंदर फंसने से बाल-बाल बच गए। शॉटक्रिट मशीन के ऑपरेटर दर्शन ने बताया कि वह हादसे से आधा घंटा पहले ही सुरंग से बाहर आए थे। आधे घंटे बाद वहां भारी भूस्खलन हो गया और 41 लोग सुरंग में फंस गए।

विज्ञापन

बिहार राज्य के 20 वर्षीय दर्शन कुमार ने बताया कि वह और उनका भाई चंदन कुमार दोनों सिलक्यारा सुरंग के निर्माण से जुड़ी नवयुगा कंपनी में कार्यरत हैं। वह शॉर्टक्रिट मशीन के ऑपरेटर हैं, जबकि उसका बड़ा भाई चंदन मैकेनिक है। हादसे से पहले वह भी उस दल में शामिल था जो शनिवार को नाइट शिफ्ट के लिए सुरंग में गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..सुरंग के अंदर से आई आवाज:  मेरा पेट नहीं भर रहा, मुझे जल्दी बाहर निकालो...20 साल के दीपक की टूट रही अब हिम्मत
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन ने बताया कि रातभर उसने काम किया। फिर काम नहीं होने पर सुबह पांच बजे वह बाहर आ गया और अपने कमरे पर आराम करने चला गया। आधे घंटे बाद ही शोर मचा कि सुरंग गिर गई। वहां जाकर देखा तो मलबा गिरने से सुरंग पूरी तरह बंद हो चुकी थी और वहां काम कर रहे मजदूर अंदर ही फंस गए थे। उसने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि उसे सुरंग के अंदर फंसने से बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed