फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2019 this local party of uttarakhand never won any seat

लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में इस पार्टी का कभी नहीं खुला खाता, पढ़िए खास रिपोर्ट

Mon, 11 Mar 2019 10:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Mar 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 this local party of uttarakhand never won any seat
उक्रांद कार्यालय की फाइल फोटो

राज्य के एक मात्र क्षेत्रीय दल उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के साथ जनभावनाएं तो जुड़ी हैं, लेकिन राज्य गठन के बाद हुए लोकसभा चुनाव में यूकेडी कभी खाता नहीं खोल पाई है। इस बार भी पांचों लोकसभा सीटों पर यूकेडी चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन


उत्तराखंड आंदोलन में यूकेडी प्रमुख रूप से उभरी थी, लेकिन राज्य बनने के बाद वह एक मजबूत राजनीतिक दल के तौर पर अपनी पहचान नहीं बना पाई। हालांकि हर बार लोकसभा चुनाव में उसके प्रत्याशी मैदान में उतरे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

 

यूकेडी इन मुद्दों का लाभ नहीं ले पा रही

चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन इस तरह का भी नहीं रहा कि वह भाजपा और कांग्रेस के समीकरणों को प्रभावित कर पाए। ये स्थिति तब है जबकि भावनात्मक तौर पर उसके साथ लोग जुड़े हैं। गैरसैंण राजधानी, स्थानीय लोगों को रोजगार, हक हकूक जैसे मुद्दों के आज भी गरम होने के बावजूद यूकेडी इसका लाभ नहीं ले पा रही है। हालांकि यूकेडी के नेताओं का कहना है कि उसके प्रति मतदाताओं का दृष्टिकोण तेजी से सकारात्मक हो रहा है।

केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में तय होगा घोषणा पत्र
लोकसभा चुनाव के लिए यूकेडी की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक 14 व 15 मार्च को होगी। यूकेडी के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने बताया कि बैठक में चुनाव घोषणा पत्र और रणनीति तय की जाएगी। वहीं, पांचों लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों के टिकट का फैसला भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed