{"_id":"5c83d6fcbdec2214435faa1c","slug":"lok-sabha-elections-2019-shiv-prakash-and-thawar-chand-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में चुनावी रणनीति को धार देंगे शिवप्रकाश और गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2019: उत्तराखंड में चुनावी रणनीति को धार देंगे शिवप्रकाश और गहलोत
Sun, 10 Mar 2019 10:22 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
थावर चंद गहलोत
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीति को धार देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश और केंद्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत 12 मार्च को देहरादून में होंगे। इस दिन पार्टी ने एक अहम बैठक बुलाई है, जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत प्रदेश संगठन के सभी प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों की मानें तो निर्वाचन आयोग कभी भी चुनाव की घोषणा कर सकता है। इसी संभावना के चलते पार्टी चुनाव प्रचार और प्रबंधन की रणनीति तैयार करने जा रही है। पिछले दिनों कोर कमेटी और लोकसभा प्रभारियों की बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल जो दिशा-निर्देश दे गए थे, इस बैठक में उन्हें अमलीजामा पहनाने के लिए जिम्मेदारियां भी तय होंगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट के मुताबिक, 12 मार्च को प्रदेश कार्यालय में बैठक होगी, जिसमें लोकसभा चुनाव के प्रबंधन, प्रचार और कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। उनके मुताबिक, इस बैठक में चुनाव प्रभारी थावर चंद गहलोत पार्टी की तैयारियों, अगले चरण के कार्यक्रम और भावी रणनीति को लेकर टिप्स देंगे।
विज्ञापन
काडर सक्रिय किया, अब वोटर के पास जाएंगे
पिछले तीन महीनों के दौरान संगठन ने अपनी सांगठनिक गतिविधियों को काफी तेज रखा। पहले चरण में पार्टी का मुख्य फोकस अपने काडर को सक्रिय करने पर था। इसलिए उसके सभी कार्यक्रम कार्यकर्ताओं पर केंद्रित रहे। दो मार्च को बाइक रैली के साथ पार्टी के कार्यक्रमों का पहला चरण समाप्त हुआ। अब दूसरे चरण में पार्टी केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, लोकलुभावन घोषणाओं और फैसलों को लेकर पार्टी के सभी प्रकोष्ठ अपने-अपने स्तर पर सम्मेलन करेंगे। पार्टी के हर नेता को अपने प्रभाव क्षेत्र में कम से कम 25 से 30 बैठकें करने का लक्ष्य दिया गया है। दूसरे चरण में पार्टी का लक्ष्य वोटरों के दरवाजे पर दस्तक देने का है।
विज्ञापन
प्रत्याशियों पर चर्चा नहीं
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट के मुताबिक, बैठक में प्रत्याशियों के संबंध में कोई चर्चा नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ये तय करने का काम केंद्रीय नेतृत्व व संसदीय बोर्ड का है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रबंधन, बैठकों, कार्यक्रमों की व्यवस्था, केंद्रीय नेताओं के दौरों को लेकर विचार विमर्श होगा।