फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 Sarath Chand reached uttarakhand after join bjp 

उत्तराखंड पहुंचे पूर्व थलसेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद, बोले-इसलिए हुआ हूं भाजपा में शामिल 

Sun, 07 Apr 2019 06:14 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Apr 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019  Sarath Chand reached uttarakhand after join bjp 
थल सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) शरत चंद - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

थल सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) शरत चंद भाजपा ज्वाइन करने के बाद रविवार को उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वर्तमान मे देश के सामने आतंकवाद जैसी चुनौतियों और मोदी सरकार की नीतियों को देखते हुए मैंने भाजपा की सदस्यता ली है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ही पूर्व सैनिकों और सेवारत सैनिकों की वर्षों से चली आ रही वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा किया है, जिस पर 10,000 करोड़ रुपए का खर्चा सरकार कर रही है।  इसमें कुछ कमियां होंगी तो सरकार उसे भी दूर करेगी। 
विज्ञापन


मूल रूप से केरल के रहने वाले शरत चंद ने कहा कि उन्होंने 40 साल गढ़वाल राइफल में सेवा दी है। इसलिए उनका उत्तराखंड से विशेष लगाव है।  गढ़वाल राइफल के लिए उन्होंने अपने कार्यकाल में भर्ती के लिए लंबाई में छूट देने का भी प्रधान करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेना के प्रति मोदी सरकार की नीतियों को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियां स्पष्ट हैं। इसलिए मैं भाजपा को समर्थन दूंगा। वर्तमान में देश को एक मजबूत नेतृत्व की जरूरत है, जो प्रधानमंत्री मोदी में ही दिखाई देती है। 

बता दें कि उन्होंने शनिवार को ही भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की थी। शरत चंद जून 1979 में गढ़वाल राइफल्स में शामिल हुए थे और वह पिछले साल एक जून को उप सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed