फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2019 political parties concentration on youth voter

लोकसभा चुनाव 2019: इस राज्य में युवा मतदाताओं पर टीकी राजनीतिक दलों की नजर

Mon, 11 Mar 2019 10:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Mar 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 political parties concentration on youth voter
एएनआई फाइल फोटो

आचार संहिता लगते ही लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक दल मतदाताओं को लेकर गुणा-भाग करने में जुट गए हैं। इस बार उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों को संसद तक पहुंचाने में युवा मतदाता अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन


राज्य में इस बार युवा मतदाताओं की संख्या 21,20,218 है। यह कुल मतदाताओं का 27.54 फीसदी है। हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा युवा मतदाता हैं। अब प्रदेश में सभी दलों की नजर युवा मतदाताओं पर टिक गई है।

विज्ञापन

राज्य में 18 से 29 आयुवर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 21,20,218

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य में 18 से 29 आयुवर्ग के मतदाताओं की कुल संख्या 21,20,218 है। यह संख्या कुल मतदाताओं का 27.54 फीसदी है। हरिद्वार जिले में 4,21,365 युवा मतदाता हैं। उत्तरकाशी जिले में 70217 युवा मतदाता हैं।

पिथौरागढ़ में 94230, चमोली में 78806, रुद्रप्रयाग में 49369, टिहरी में 130452, देहरादून जिले में 331260, बागेश्वर में 50675, पौड़ी में 139332, नैनीताल में 194337, अल्मोड़ा में 128320, ऊधमसिंह नगर में 378519 और चंपावत जिले में 53196 युवा मतदाता हैं। मतदाताओं का यही वर्ग किसी चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के साथ ही सभी दलों के चुनावी गणित का उलटफेर करते हैं।

ऐसे में भाजपा समेत सभी दलों की नजर इन युवा मतदाताओं पर टिकी है। जबकि राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 76,98,293 हैं। हालांकि निर्वाचन आयोग में मतदाता सूची बनाए जाने का कार्य जारी है, ऐसे में इनकी संख्या में इजाफा होगा।

वर्ष 2014 के चुनाव में राज्य की पांचों लोकसभा सीट की स्थिति

टिहरी गढ़वाल (वर्ष 2014)
सांसद - माला राज्यलक्ष्मी शाह (भाजपा)
कुल वोट मिले - 442531
रनर अप - साकेत बहुगुणा (कांग्रेस)
कुल वोट मिले - 252030
विधानसभा - यमुनोत्री, पुरोला, गंगोत्री, घनसाली, प्रतापनगर, टिहरी, धनोल्टी, चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर, राजपुर रोड, देहरादून कैंट, मसूरी।

पौड़ी गढ़वाल
सांसद - भुवन चंद्र खंडूड़ी (भाजपा)
कुल वोट मिले - 405690
रनर अप - हरक सिंह रावत (कांग्रेस)
कुल वोट मिले - 221164
विधानसभा - थराली, बद्रीनाथ, केदारनाथ, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, देवप्रयाग, नरेंद्रनगर, यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, कोटद्वार, रामनगर।
 

विज्ञापन

हरिद्वार
सांसद - डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक (भाजपा)
कुल वोट मिले - 567662
रनर अप - रेणुका रावत (कांग्रेस)
कुल वोट मिले - 368340
विधानसभा - ऋषिकेश, डोईवाला, धर्मपुर, हरिद्वार, बीएचईएल रानीपुर, ज्वालापुर, भगवानपुर, झबरेड़ा, पिरान कलियर, रुड़की, खानपुर, मंगलौर, लक्सर, हरिद्वार ग्रामीण।

अल्मोड़ा
सांसद - अजय टम्टा (भाजपा)
कुल वोट मिले - 346586
रनर अप - प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)
कुल वोट मिले - 250550
विधानसभा - धारचूला, डीडीहाट, पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, कपकोट, बागेश्वर, द्वाराघाट, सल्ट, रानीखेत, सोमेश्वर, अल्मोड़ा, जागेश्वर, लोहाघाट, चंपावत।

नैनीताल
सांसद: भगत सिंह कोश्यारी (भाजपा)
कुल वोट मिले - 636769
रनर अप - केसी सिंह बाबा (कांग्रेस)
कुल वोट मिले - 352052
विधानसभा : लालकुंआ, भीमताल, नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी, जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed