फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok sabha elections 2019 No Government facility in This polling booth on nepal border

नेपाल सीमा पर इस गांव में सरकारी योजनाएं हैं 'सपना', सुविधा के नाम पर है सिर्फ एक प्राइमरी स्कूल

Wed, 03 Apr 2019 05:58 PM IST
अलका त्यागी चंद्रशेखर जोशी/अमर उजाला, थपलियालखेड़ा (चंपावत)
चंद्रशेखर जोशी/अमर उजाला, थपलियालखेड़ा (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 Apr 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 No Government facility in This polling booth on nepal border
थपलियालखेड़ा पोलिंग बूथ (नेपाल सीमा) - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में चंपावत जिले की अल्मोड़ा लोकसभा सीट का थपलियालखेड़ा पोलिंग बूथ नेपाल सीमा से महज 100 मीटर की दूरी पर है। सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ. सुल्तान सिंह यादव ने बताया कि इस बूथ में 120 वोटर हैं। भारत का यह गांव भौगोलिक रूप से नेपाल के नजदीक है। 

विज्ञापन


राजकीय प्राथमिक स्कूल के पोलिंग बूथ में मताधिकार करने वाले इस गांव के लोग न केवल बुनियादी सुविधाओं से दूर हैं, बल्कि अपनी ग्राम पंचायत सैलानीगोठ आने के लिए भी छह किमी की दौड़ लगानी पड़ती है। 
विज्ञापन


न बिजली है, न एएनएम केंद्र। ग्रामीण कहते हैं कि गांव में कक्षा पांच तक के एक प्राइमरी स्कूल को छोड़कर कुछ भी नहीं है। यहां तक कि सस्ते गल्ले के अनाज के लिए भी चार किमी दूर मनिहारगोठ की दौड़ लगाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत से 81 किमी दूर थपलियालखेड़ा गांव तीन तरफ से नेपाल से घिरा है। चौथी तरफ शारदा नदी है। 230 लोगों की आबादी वाले गांव में किसी के पास भी सरकारी योजना से आवास नहीं है। थपलियालखेड़ा में रोजगार का भी कोई जरिया नहीं है। दूध के अलावा मजदूरी पेट पालने का सहारा है। 

खेती लायक जमीन भी बमुश्किल 21 एकड़ है। गांव के मुखिया मोहन सिंह का कहना है कि गांव में पक्के निर्माण को अनुमति मिलनी चाहिए। ग्राम प्रधान बसंत राय का कहना है कि वन विभाग की जमीन में बसे होने के चलते गांव में स्थायी निर्माण और बिजली आदि नहीं आ पा रही है। अलबत्ता गांव के लोगों को सोलर लाइटें दी गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed