फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections 2019 dehradun nagar nigam team removing poster banner

लोकसभा चुनाव 2019: आचार संहिता लगने के बाद निगम की टीम पोस्टर बैनर उतारने में जुटी

Mon, 11 Mar 2019 11:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 11 Mar 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 dehradun nagar nigam team removing poster banner
देहरादून नगर निगम - फोटो : लाइव हिंदुस्तान डॉट कॉम

लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद निगम की टीम ने रविवार की शाम से देहरादून शहर की विभिन्न सड़कों पर लगे पोस्टर-बैनर उतरवाने का काम शुरु कर दिया है। अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी ने बताया कि रविवार की शाम से पोस्टर-बैनर हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही टीम शहर भर में अभियान चलाकर पोस्टर-बैनर उतारने का कार्य करेगी। वहीं सोमवार को रुद्रपुर में भी पोस्टर-बैनर उतारे गए।

विज्ञापन


आचार संहिता लगने से थमे विकास कार्य
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से नगर निगम, मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों में विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है। अब आचार संहिता हटने के बाद ही विकास कार्य शुरू हो पाएंगे। नगर निगम बोर्ड बैठक में बीते दिनों कई विकास कार्यों की घोषणा की गई थी। उसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, लेकिन आचार संहिता लगने पर अब सड़क, नाली, पार्क आदि संबंधी सभी कार्य अगले करीब तीन ताह तक नहीं हो पाएंगे। इसी तरह लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क बनाने और उसके मरम्मतीकरण को लेकर जो टेंडर निकाले जाने थे, इससे संबंधित सभी कार्य भी आचार संहिता हटने के बाद शुरू हो पाएंगे।
विज्ञापन


मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की ओर से भी सड़क और पार्क सौंदर्यीकरण, उनके निर्माण का कार्य प्रस्तावित थे। जो अब आचार संहिता हटने के बाद होंगे। अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी ने बताया कि आचार संहिता लगने पर कई विकास कार्य रुक गए हैं। एमडीडीए उपाध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब सभी कार्य आचार संहिता हटने के बाद शुरू हो पाएंगे। लोनिवि देहरादून के मुख्य अभियंता राजेंद्र गोयल ने बताया कि जिन कार्यों के टेंडर के बाद वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं, वह कार्य जल्द शुरू कराए जाएंगे। लेकिन, जिनका टेंडर नहीं हुआ है, वे कार्य अब आचार संहिता हटने के बाद शुरू हो पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed