फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योगी आदित्यनाथ ने घोषणा पत्र को लेकर कांग्रेस पर बोला तीखा हमला, कह दी ये बड़ी बात...

Thu, 04 Apr 2019 01:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर/रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर/रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 04 Apr 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 cm yogi adityanath rally in uttarakhand live updates

उत्तराखंड की नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज काशीपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। काशीपुर के बाद लोकसभा चुनाव में हरिद्वार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ रुड़की के नेहरू स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

Lok sabha elections 2019 cm yogi adityanath rally in uttarakhand live updates
- फोटो : अमर उजाला

काशीपुर में रैली स्थल रामलीला मैदान में योगी आदित्यनाथ के पहुंचते ही योगी जिंदाबाद के नारे लगने लगे। योगी ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस की मंशा सामान्य नहीं है। देश को सैकड़ों सालों के बाद आजादी मिली। उस वक्त दुर्भाग्य वश विभाजन भी हुआ। जिसके जिम्मेदार मुस्लिम लीग और कांग्रेस थे। आज राहुल गांधी वायनाड से नामांकन कर रहे हैं और वहां भी कांग्रेस का मुस्लिम लीग से गठबंधन है। ये देश को कहां ले जाएगा ये चिंता का विषय है।

Lok sabha elections 2019 cm yogi adityanath rally in uttarakhand live updates

कांग्रेस देश के लिए खतरा बनती जा रही है। कांग्रेस देश को कहां ले जाना चाहती है। कांग्रेस आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहती है। पूरे देश से एक ही आवाज निकलती है इस देश को मोदी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सरकारी दस्तावेजों को फाड़ा। मोदी जी के पांच साल के कार्यकाल में देश विकास के रास्ते पर चला। कांग्रेस को गरीबों की चिंता नहीं है। वह एक वर्ग को साधनों का लाभ पहुंचाने का काम करना चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 cm yogi adityanath rally in uttarakhand live updates

कांग्रेस कैसा माहौल पैदा करना चाहती है। उसका चुनावी घोषणापत्र इसका उदाहरण है। इसमें सेना को कमजोर करने की बात है। आतंकवाद, नक्सलवाद के बावजूद कांग्रेस को वोट बैंक की चिंता है। देश की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। कहा कि पहले हजारों सैनिक घायल होते थे। आतंकवादी बेकसूर लोगों को मारते थे। चीन सीमा पर घुसपैठ करता था। लेकिन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद सेना ने पुलवामा हमले के 72 घंटे बाद पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर बदला लिया। भारत ने दिखाया कि 'छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं। पाकिस्तान भारत से डरा हुआ है। भारत कह रहा है कि हमारे निर्दोषों को मारोगे तो हम भी घुसकर मारेंगे।

विज्ञापन
Lok sabha elections 2019 cm yogi adityanath rally in uttarakhand live updates

कांग्रेस सेना के गौरव और वीरता पर सवाल खड़ा कर रहा है। मुझे तो शक हो रहा है कि कांग्रेस देश में किस तरह की सरकार चाह रही है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला। कहा कि मुझे लगता है कांग्रेस के घोषणा पत्र पर देश का कोई नागरिक भरोसा नहीं करेगा। देश में एक ही नारा है-मोदी-मोदी। भारत का हर नागरिक मोदी के साथ खड़ा है। कांग्रेस को गरीब, मजदूर, किसान की चिंता नहीं है। कभी परिवार, कभी जाति, कभी क्षेत्र के नाम पर लोगों को भड़काते हैं। कांग्रेस नेतृत्व की सरकार के समय देश में आंतकवाद की घटनाएं ज्यादा घटित हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed