फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lok sabha election counting in uttarakhand

भाजपा के दुष्प्रचार का नहीं कर पाए मुकाबलाः रावत

Fri, 16 May 2014 08:06 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 16 May 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election counting in uttarakhand

उत्तराखंड में बीजेपी ने पांच सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। पौड़ी सीट से भाजपा उम्मीदवार भुवन चंद्र खंडूरी और नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से भगत सिंह कोश्यारी ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


कोश्यारी ने 2,84,717 वोट लेकर अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार केसी सिंह बाबा को हराया जबकि पौड़ी गढ़वाल से बीसी खंडूरी ने कांग्रेस के हरक सिंह रावत को 1,84,526 वोटों से हराया।
विज्ञापन


वहीं टिहरी से बीजेपी उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी ने एक बार फिर कांग्रेस उम्मीदवार साकेत को हराया। राज्यलक्ष्मी ने साकेत को 1,92,503 वोट से हराया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बीजेपी की जीत पर कहा कि वो जनादेश का सम्मान करते हैं। रावत का मानना है कि लगता है हम भाजपा के दुष्प्रचार का मुकाबला करने में कमजोर पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के सभी लोग बैठकर नतीजों की समीक्षा करेंगे। जहां कमियां पाएंगे उन्हें दूर करेंगे। आने वाली भाजपा सरकार को हमारी शुभकामनाएं और बधाई।

इतने वोटों से जीते

lok sabha election counting in uttarakhand
उत्तराखंड में पिछली बार प्रदेश की पांचों सीटें कांग्रेस की झोली में गईं थीं, जबकि सांसद विजय बहुगुणा के मुख्यमंत्री बनने पर हुए टिहरी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह की जीत के बाद यह आंकड़ा 4-1 हो गया था।

उत्तराखंड
लोकसभा विजेता उप-विजेता अंतर
टिहरी माला राज्यलक्ष्मी (BJP) साकेत बहुगगुणा (CONG) 1,92,503
पौड़ी भुवन चंद्र खंडूरी (BJP) हरक सिंह रावत (CONG) 1,84,526
अल्मोड़ा अजय टम्टा (BJP) प्रदीप टम्टा (CONG) 9,56,90
नैनीताल भगत सिंह कोश्यारी(BJP) के सी बाबा (CONG) 2,84,717
हरिद्वार रमेश पोखरियाल (BJP) रेणुका रावत (CONG) 1,77,822

दोपहर 12 बजे तक की ‌कहानी

lok sabha election counting in uttarakhand

अल्मोड़ा से भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा 59016 वोटों से आगे, दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस।

पौड़ी गढ़वाल से भाजपा उम्मीदवार भुवन चंद्र खंडूरी 123764 वोटों से आगे, दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस।

नैनीताल-उधमसिंह नगर से भाजपा उम्मीदवार भगत सिंह कोशियारी 224162 वोटों से आगे, दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस।

टिहरी से भाजपा उम्मीदवार महारानी माला राज्य लक्ष्मी 93061 से आगे, दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस।

हरिद्वार से भाजपा उम्मीदवार रमेश पोखरियाल निशंक 51228 वोटों से आगे, दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस।

सुबह 11 बजे तक कौन कितना आगे

lok sabha election counting in uttarakhand

अल्मोड़ा से भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा 20377 वोटों से आगे, दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस।

पौड़ी गढ़वाल से भाजपा उम्मीदवार भुवन चंद्र खंडूरी 67708 वोटों से आगे, दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस।

हरिद्वार से भाजपा उम्मीदवार रमेश पोखरियाल निशंक 33706 वोटों से आगे, दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस।

नैनीताल-उधमसिंह नगर से भाजपा उम्मीदवार भगत सिंह कोशियारी 155367 वोटों से आगे, दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस।

टिहरी से भाजपा उम्मीदवार महारानी माला राज्य लक्ष्मी 31372 से आगे, दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस।

शुरुआती बढ़त इन्हें मिली

lok sabha election counting in uttarakhand
अल्मोड़ा से भाजपा उम्मीदवार अजय टम्टा 4705 वोटों से आगे, दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस।
पौड़ी गढ़वाल से भाजपा उम्मीदवार भुवन चंद्र खंडूरी 20248 वोटों से आगे, दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस।
नैनीताल-उधमसिंह नगर से भाजपा उम्मीदवार भगत सिंह कोशियारी 62291 वोटों से आगे, दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस।
टिहरी से भाजपा उम्मीदवार महारानी माला राज्य लक्ष्मी 8963 से आगे, दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस।
हरिद्वार से भाजपा उम्मीदवार रमेश पोखरियाल निशंक 1930 वोटों से आगे, दूसरे स्‍थान पर कांग्रेस।

दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी। लोगों को अपना सांसद पता चल जाएगा।

मतगणना का पहला राउंड सुबह 9.30 बजे सामने आएगा। इससे टिहरी लोकसभा चुनाव का पहला रुझान पता चलेगा। इसके बाद राउंड का समय घटता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed