{"_id":"65f053112f82ec3ef60a3824","slug":"lok-sabha-election-congress-released-candidates-list-for-uttarakhand-ganesh-godiyal-jot-singh-pradeep-tamta-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर किए उम्मीदवार घोषित, इन पर लगाया दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर किए उम्मीदवार घोषित, इन पर लगाया दांव
Tue, 12 Mar 2024 07:03 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 12 Mar 2024 07:03 PM IST
सार
लंबे मंथन के बाद आखिरकार आज मंगलवार को कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए। दो सीटों पर अभी सस्पेंस बाकी है। यही सस्पेंस भाजपा ने भी दो सीटों पर बरकरार रखा हुआ है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने की उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस ने उत्तराखंड की तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। टिहरी गढ़वाल सीट से जोत सिंह गुनसोला, पौड़ी सीट से गणेश गोदियाल और अल्मोड़ा से प्रदीप टम्टा पर दांव खेला गया है। पौड़ी गढ़वाल सीट पर पूर्व पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल, बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के अलावा पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के नाम पर मंथन किया जा रहा था। <
विज्ञापन
आखिर में पार्टी हाईकमान ने गणेश गोदियाल के चेहरे पर दांव खेला है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से हाथ खड़े कर दिए थे। वहीं उत्तराखंड की पांच में से तीन लोकसभा सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी रिपीट किए हैं। जबकि दो पर प्रयोग हो सकता है। टिहरी से माला राज्यलक्ष्मी, अल्मोड़ा से अजय टम्टा, नैनीताल से अजय भट्ट प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Politics: केंद्र की सत्ता में प्रदेश के नेताओं की रही धमक, इन्होंने संभाले केंद्र में अहम मंत्रालय
विज्ञापन
पिछले दिनों हुई कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी में लोकसभा सीट के समीकरणों, टक्कर देने वाले उम्मीदवार, स्थानीय मुद्दों और हालात पर चर्चा की गई थी। उधर, संगठन स्तर पर सभी सीटों पर दावेदारों के लिए सर्वे कराया गया। सर्वे पूरा होने के बाद स्क्रीनिंग समिति की दूसरी बैठक बुलाई गई, जिसमें से हर लोकसभा के लिए दावेदारों के तीन से पांच नामों का पैनल तैयार करके केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा गया। प्रत्याशियों पर लंबा मंथन करने के बाद आज मंगलवार को पार्टी ने उम्मीदवारों को घोषणा की।