फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand International borders will sealed tomorrow 12 polling parties will leave

Election 2024: उत्तराखंड में कल से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

Mon, 15 Apr 2024 10:27 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Apr 2024 10:27 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: उत्तराखंड में 11,729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। मतदान को देखते हुए राज्य के सभी 13 जिलों में 293 उड़नदस्ते और 252 सांख्यिकी निगरानी टीम तैनात की गई हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand International borders will sealed tomorrow 12 polling parties will leave
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में मतदान को देखते हुए मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय सीमाएं सील हो जाएंगी। वहीं, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ की 12 पोलिंग पार्टियां भी मंगलवार को रवाना होंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, मंगलवार को रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों में 11 उत्तरकाशी जिले और एक पोलिंग पार्टी पिथौरागढ़ जिले की है।

विज्ञापन


अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से वार्ता में कहा, उत्तराखंड में 11,729 पोलिंग बूथ पर 19 अप्रैल 2024 को मतदान होना है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान को देखते हुए राज्य के सभी 13 जिलों में 293 उड़नदस्ते और 252 सांख्यिकी निगरानी टीम तैनात की गई हैं। मतदान के दिन से 72 घंटे पहले इन सभी टीमों की ओर से अधिक गहनता से सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


Uttarakhand: गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को चुनाव आयोग का नोटिस, जानिए क्या है मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान से 72 घंटे पहले का समय कल से प्रारंभ हो जाएगा। अंतरराज्यीय सीमा पर भी सत्यापन अभियान सघनता से चलाया जाएगा। सभी चेकपोस्ट पर सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, पोलिंग पार्टियों के रेंडमाइजेशन की कार्रवाई चल रही है। जो पोलिंग पार्टियां मंगलवार से रवाना होंगी, उन सभी पोलिंग पार्टियों को मंगलवार सुबह से सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

17 अप्रैल शाम पांच बजे से राज्य में रहेगा ड्राई-डे

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, प्रदेश में मतदान को देखते हुए 17 अप्रैल शाम पांच बजे से 19 अप्रैल शाम छह बजे तक राज्य में ड्राई डे रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed