फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Election Commission notice to Congress candidate Ganesh Godiyal for allegation on bjp

Uttarakhand: गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को चुनाव आयोग का नोटिस, जानिए क्या है मामला

Mon, 15 Apr 2024 06:22 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 15 Apr 2024 06:22 PM IST
सार

आरोप है कि बीते 12 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ तथ्यहीन दुष्प्रचार किया।

विज्ञापन
Uttarakhand Election Commission notice to Congress candidate Ganesh Godiyal for allegation on bjp
गणेश गोदियाल - फोटो : x@UKGaneshGodiyal

विस्तार

उत्तराखंड में गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी व आरओ गढ़वाल सीट डा. आशीष चौहान ने नोटिस पर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है। उन्होंने निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा के मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता (चीफ इलेक्शन एजेंट) जगत किशोर बड़थ्वाल ने जिला निर्वाचन विभाग पौड़ी को आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर एक शिकायत सौंपी। शिकायती पत्र में बड़थ्वाल ने बताया कि बीते 12 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने अपने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर वीडियो जारी किया। जिसमें बताया गया कि एक प्लांट से शराब पकड़ी गई है। वह चुनाव में बांटने के लिए लाई गई थी।
विज्ञापन


Karan Mahra Interview: सपने देख रही भाजपा.. बोले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष- उत्तराखंड के मुद्दों पर बोलती बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ तथ्यहीन दुष्प्रचार किया। कहा कि सतपुली के समीप बोटलिंग प्लांट बीते जनवरी 2024 में सील हो गया था। वह प्लांट सरकार के नियंत्रण में है।

आरोप लगाया कि गोदियाल ने भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ सारे तथ्यहीन व निराधार आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा यह भाजपा प्रत्याशी की राजनीतिक छवि को धूमिल करने का षडयंत्र है। साथ ही यह उनके चुनाव प्रचार को प्रभावित करने का प्रयास है। मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता बड़थ्वाल ने कांग्रेस प्रत्याशी के सोशल मीडिया से तत्काल वीडियो हटाए जाने के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाए जाने की मांग की।

जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी व आरओ गढ़वाल सीट डा. आशीष चौहान ने कहा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी व सरकारी तंत्र से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ बिना तथ्यों के बयान प्रसारित किया है। गोदियाल का यह बयान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसलिए उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।

मैं शिकायत न करता तो मामले में कार्रवाई नहीं होती : गोदियाल

कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने नोटिस को लेकर कहा कि चुनाव आयोग का नोटिस मिलीभगत है। आयोग ने मुझे इस रूप में नोटिस जारी किया कि मैंने साढ़े नौ हजार पेटी शराब की पकड़वाई है। जो शराब पकड़ी गई, मुझसे उसके बारे में तथ्य क्या है पूछा गया है। प्रशासन से पूछना चाहता हूं कि बंद पड़ी फैक्टरी में मिली साढ़े नौ हजार पेटी शराब किसकी है? वहां स्टॉक रजिस्टर को मेंटेन क्यों नहीं किया गया? स्टॉक रजिस्टर को आबकारी विभाग द्वारा कब्जे में क्यों नहीं लिया गया? सुबह ही जब मामला अधिकारियों की संज्ञान में लाया गया, तो रात तक अधिकारी फैक्टरी में क्यों नहीं पहुंचे? मुझे गढ़वाल लोस के पर्यवेक्षक तक को शिकायत करनी पड़ी। मामले में कोई कार्रवाई करने तक तैयार नहीं था। मैं नोटिस की चिंता नहीं करता। हमारा अंदेशा है कि भाजपा चुनाव में वह शराब बांटने के लिए लाई थी। अब सरकार बताएगी यह सच है या झूठ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed