फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand BSP supremo Mayawati Public Meeting in Roorkee

Election 2024: रुड़की में मायावती की जनसभा, कहा- कांग्रेस की तरह अब भाजपा भी कर रही भ्रष्टाचार

Sat, 13 Apr 2024 04:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 13 Apr 2024 04:17 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand: जनसभा में बसपा सुप्रीमो मायावती ने हरिद्वार लोकसभा सीट से प्रत्याशी जमील अहम के पक्ष में वोट की अपील की।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand BSP supremo Mayawati Public Meeting in Roorkee
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को लिब्बरहेड़ी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कि कहा कि आजादी के बाद देश में कांग्रेस ने जिस तरह भ्रष्टाचार किया था, वैसे ही अब भाजपा सरकार भी रही है। जांच एजेंसियों का निजीकरण कर उनसे जबरन अन्य पार्टियों समेत नेताओं को परेशान किया जा रहा है लेकिन अब जनता भ्रष्टाचार को नहीं सहेगी। इस दौरान उन्होंने हरिद्वार लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी जमील अहमद कासमी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

विज्ञापन


बहुजन समाजवादी पार्टी सुप्रीमो मायावती ने जनसभा में सभी वर्गों के हित में पार्टी के घोषणापत्र की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हल्द्वानी में समुदाय विशेष के साथ सौतेला व्यवहार किया है। भाजपा के शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। भाजपा और कांग्रेस भविष्य विरोधी पार्टियां हैं। इन पार्टियों से बसपा को सावधान रहना है। कहा, उत्तरप्रदेश में बसपा की चार बार सरकार रही। बसपा ने कई कार्य ऐसे किए जो आज भी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार को धार देने रुड़की पहुंचीं प्रियंका गांधी, जनसभा को किया संबोधित

विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती ने कहा कि जनता को मुफ्त में राशन देने से देश का भला नहीं होगा। देश का भला करना है तो बसपा की सरकार चुननी होगी। बसपा गरीबों, बेरोजगारों व छोटे किसानों का विशेष ध्यान रखेगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल, जिला अध्यक्ष चौधरी अनिल, प्रदेश प्रभारी सुरेश आर्य, मोंटी, देवराज राणा, राजेंद्र शर्मा, अनवर, फारुख, जिला पंचायत सदस्य आजाद वीर आदि मौजूद रहे।

लोगों को राशन नहीं रोजगार चाहिए
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को राशन देकर ही खुश करना चाहती है लेकिन जनता और युवाओं को रोजगार देना चाहिए। युवाओं को बसपा ही रोजगार दिला सकती है। कांग्रेस और भाजपा ने केवल युवाओं से उनका हक छीनने का काम किया है। ऐसे में अब अगर बसपा की सरकार बनती है तो युवाओं समेत, किसानों और गरीब वर्ग के लिए बेहतर कार्य किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed