फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand BJP candidates decided on three seats suspense remains on two seats

Uttarakhand Bjp: पांच में से तीन लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी तय, दो सीटों पर बना है सस्पेंस, जल्द होगी घोषणा

Sat, 02 Mar 2024 04:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 02 Mar 2024 04:00 AM IST
सार

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नई दिल्ली से लौटने के बाद प्रत्याशियों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा कि पार्टी एक-दो दिन में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand BJP candidates decided on three seats suspense remains on two seats
सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

भाजपा ने उत्तराखंड की पांच में से तीन लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। तीनों सीटों पर उम्मीदवार रिपीट हो सकते हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पांचों सीटों पर संभावित प्रत्याशियों को लेकर एक दौर का मंथन हो चुका है। दो अन्य लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर अभी सस्पेंस बना है।

विज्ञापन


माना जा रहा कि पार्टी एक-दो दिन में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय नेतृत्व उत्तराखंड में पार्टी के विधायक को लोस चुनाव में उतारने का इच्छुक नहीं है। कुछ विधायकों ने भी लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की है। बहरहाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नई दिल्ली से लौटने के बाद प्रत्याशियों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


दोनों नेताओं ने शुक्रवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लिया था। उत्तराखंड के संबंध में हुई बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार भी शामिल हुए थे। वे प्रदेश से तैयार किए गए पैनल पहले ही समिति को सौंप चुके थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उत्तराखंड में पांचों सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा फिर स्थगित, तीन बड़े कार्यक्रम में होना था शामिल

बताया जा रहा कि पांच में से तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर सहमति बन गई है। संभावना जताई जा रही कि तीनों सीटों पर पार्टी मौजूदा सांसदों पर भी दांव लगाएगी, लेकिन दो सीटों अभी पेच फंसा है। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव समिति ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष से इन दोनों सीटों पर कुछ और सूचनाएं मांगी हैं। सूत्रों के मुताबिक, एक-दो दिन में पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। दो अन्य सीटों पर भी जल्द निर्णय होने की संभावना है।

केंद्रीय नेतृत्व के पास एक-एक सीट की कुंडली
सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के दौरान उत्तराखंड की एक-एक सीट राजनीतिक समीकरण, विपक्षी दलों की ताकत और कमजोरियों पर चर्चा हुई। केंद्रीय नेतृत्व ने कांग्रेस, सपा, बसपा समेत सभी दलों की कुंडली तैयार की है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान इसका प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed