फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024: Expenditure observers Of Election Commission reached Uttarakhand

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग के रडार पर पार्टियों का खर्च, आयोग के व्यय पर्यवेक्षक पहुंचे उत्तराखंड

Thu, 21 Mar 2024 07:18 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Mar 2024 07:18 PM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: सभी पार्टियों, प्रत्याशियों का खर्च आयोग के राडार पर है। चुनाव आयोग से व्यय पर्यवेक्षक टी शंकर, उमाशंकर प्रसाद, अंकिता पांडेय, राजेश कोठारी, स्वाती शिवम उत्तराखंड पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: Expenditure observers Of  Election Commission reached Uttarakhand
संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया, प्रत्याशियों व पार्टियों के खर्च पर निगाह रखी जा रही है। चुनाव आयोग के पांच व्यय पर्यवेक्षक उत्तराखंड पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को होने वाले नामांकन में बारीकी से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में बातचीत के दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने बताया कि सभी पार्टियों, प्रत्याशियों का खर्च आयोग के राडार पर है। चुनाव आयोग से व्यय पर्यवेक्षक टी शंकर, उमाशंकर प्रसाद, अंकिता पांडेय, राजेश कोठारी, स्वाती शिवम उत्तराखंड पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चुनाव में शराब के दुरुपयोग को रोकने के लिए नियमित रूप से कार्रवाई की जा रही है। 20 मार्च को नैनीताल के मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में कुल 450 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही चंपावत में 600 लीटर शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 के लोकसभा निर्वाचन के दौरान कुल तीन करोड़ की शराब बरामद की गई थी, जबकि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान कुल 4 करोड़ 70 लाख रुपये की शराब बरामद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रत्याशी जीते या हारे, मंत्रियों की होगी परीक्षा...कुछ सीटों पर कड़ी टक्कर

शराब का दुरुपयोग रोकने के लिए कुल 497 फ्लाइंग स्क्वॉड गठित की गई हैं। राज्य स्तर पर शराब के कुल 628 वितरण केंद्रों के अलावा 08 बॉटलिंग प्लांट व डिस्टिलरी की सीसीटीवी के जरिए मॉनिटरिंग की जा रही है। साथ ही शराब वितरण में लगे सभी वाहनों पर भी जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाए गए हैं।

10 बूथों पर हुआ था चुनाव बहिष्कार, इस बार नहीं
प्रदेश में 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान कुल 10 बूथों पर लोगों ने चुनाव बहिष्कार किया था। इनमें ज्यादातर बूथ उत्तरकाशी के थे। जबकि सहसपुर, घनसाली व हरिद्वार ग्रामीण में एक-एक बूथ पर बहिष्कार किया गया था लेकिन इस बार अभी तक कहीं से भी बहिष्कार की शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। साथ ही सी-विजिल पर अब तक प्राप्त सभी 5625 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि 2019 में कुल 30 बूथ पी-थ्री (वह बूथ जहां तीन दिन पहले पोलिंग पार्टियां रवाना होती हैं) ऐसे थे, जहां पोलिंग पार्टियों को पैदल पहुंचना पड़ा। इस बार ऐसे केवल 12 बूथ हैं। इनमें उत्तरकाशी के 11 व एक बूथ कनार धारचूला, पिथौरागढ़ में स्थित है। इस बूथ पर 10 किलोमीटर की दूरी व कुल 586 मतदाता हैं। जबकि उत्तरकाशी के लिवाड़ी की दूरी 20 किलोमीटर होने के साथ इस बूथ पर कुल 577 मतदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed