फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand BJP candidates Whether win or lose ministers will be tested

Lok Sabha Election 2024: भाजपा प्रत्याशी जीते या हारे, मंत्रियों की होगी परीक्षा...कुछ सीटों पर कड़ी टक्कर

Thu, 21 Mar 2024 02:35 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 21 Mar 2024 02:35 PM IST
सार

पिछले लोकसभा और 2022 विधानसभा चुनाव में कई सीटों पर कड़ी टक्कर थी। वोट प्रतिशत के मामले में कई सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन भाजपा के लिए चुनौती बनेगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 Uttarakhand BJP candidates Whether win or lose ministers will be tested
उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव में भले ही भाजपा के प्रत्याशी जीत या हार का सामना करेंगे लेकिन राज्य के कैबिनेट मंत्रियों की इसमें कठिन परीक्षा होगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में कई मंत्रियों की सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन चिंताजनक था, जो लोकसभा चुनाव में चुनौती बनकर खड़ा है।

विज्ञापन


2019 के लोकसभा चुनाव में सुबोध उनियाल की विधानसभा नरेंद्रनगर(गढ़वाल लोकसभा) में भाजपा को 37 हजार से अधिक वोट मिले थे जबकि कांग्रेस प्रत्याशी का प्रदर्शन काफी कमतर था। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां 27430 तो कांग्रेस को 25632 वोट मिले थे। इसी प्रकार, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की विधानसभा श्रीनगर(गढ़वाल लोकसभा) में 2019 के लोकसभा में भाजपा-कांग्रेस के बीच आधे का अंतर था लेकिन 2022 के विधानसभा में भाजपा को 29631 और कांग्रेस को 29618 मत मिले थे। बेहद नजदीकी जीत थी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की सोमेश्वर विधानसभा सीट(अल्मोड़ा लोकसभा) पर 2019 लोकसभा में भाजपा को 25030 तो कांग्रेस को 15728 वोट मिले थे। लेकिन 2022 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा को 26161 और कांग्रेस को 20868 वोट मिले थे। खटीमा विस सीट(नैनीताल लोकसभा) पर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी से चुनाव हार गए थे। जिस पर अब भाजपा के लिए वोट जुटाना बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस मंत्री की सीट पर क्या थी स्थिति
2019 लोकसभा परिणाम
मंत्री का नाम- विधानसभा सीट(लोकसभा)- भाजपा वोट- कांग्रेस वोट
सुबोध उनियाल- नरेंद्र नगर(गढ़वाल)- 37883- 7168
सतपाल महाराज- चौबट्टाखाल(गढ़वाल)- 26039- 10743
धन सिंह रावत- श्रीनगर(गढ़वाल)- 34391- 17836
प्रेमचंद अग्रवाल- ऋषिकेश(हरिद्वार)- 77508- 14369
गणेश जोशी- मसूरी(टिहरी)- 52526- 21575
रेखा आर्य- सोमेश्वर(अल्मोड़ा)- 25030- 15728

ये भी पढ़ें...Election 2024:  वोट देने में बहना का क्या कहना...विधानसभा हो या लोकसभा, महिलाएं कर रहीं ज्यादा मतदान

2022 विधानसभा चुनाव परिणाम
मंत्री का नाम- विधानसभा सीट(लोकसभा)- भाजपा वोट- कांग्रेस वोट
सुबोध उनियाल- नरेंद्र नगर(गढ़वाल)- 27430- 25632
सतपाल महाराज- चौबट्टाखाल(गढ़वाल)- 24927- 13497
धन सिंह रावत- श्रीनगर(गढ़वाल)- 29631- 29618
प्रेमचंद अग्रवाल- ऋषिकेश(हरिद्वार)- 52460- 33403
गणेश जोशी- मसूरी(टिहरी)- 44047- 29322
रेखा आर्य- सोमेश्वर(अल्मोड़ा)- 26161- 20868

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed