फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2024 BL Santosh gave mantra of Congress free Uttarakhand in Dehradun

Lok Sabha Election: कांग्रेसमुक्त उत्तराखंड का मंत्र दे गए बीएल संतोष, अब ये रणनीति अपनाएगी भाजपा

Mon, 31 Jul 2023 07:31 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Jul 2023 07:31 PM IST
सार

लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय नेता ने जो कार्यक्रम दिए हैं, उन पर काम करने के साथ भाजपा के हर सांसद, मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेसमुक्त उत्तराखंड के अभियान में भी जुटेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 BL Santosh gave mantra of Congress free Uttarakhand in Dehradun
बैठक लेते बीएल संतोष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने प्रदेश संगठन के नेताओं को कांग्रेसमुक्त उत्तराखंड का मंत्र दिया। पार्टी यह मंत्र कांग्रेस ही नहीं सभी विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं, समर्थकों और छोटी इकाइयों के नेताओं पर फूंककर उन्हें खुद में शामिल कराएगी।

विज्ञापन


लोकसभा की पांचों सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय नेता ने जो कार्यक्रम दिए हैं, उन पर काम करने के साथ भाजपा के हर सांसद, मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेसमुक्त उत्तराखंड के अभियान में भी जुटेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, पार्टी का पूरा फोकस बूथ स्तर पार्टी को मजबूत करने पर है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री से हमें मार्गदर्शन प्राप्त हुआ कि उत्तराखंड कांग्रेसमुक्त हो। हमारी बूथ स्तर पर कांग्रेस समेत दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ने की रणनीति रहेगी। जब वे पार्टी में आ जाएंगे तो कांग्रेस के बड़े नेता अपने आप भाजपा में आ जाएंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड: अब रेहड़ी-पटरी व फेरी वालों के लोन का ब्याज भरेगी राज्य सरकार, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी का 23 हारी सीटों पर फोकस

लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी का मुख्य फोकस उन 23 विधानसभा सीटों पर रहेगा जिन्हें 2022 के विस चुनाव में भाजपा हार गई थी। उन सीटों पर भाजपा को मजबूती देने के लिए एक-एक बूथ पर पार्टी जनसंपर्क अभियान को तेज करेगी। राज्यसभा सांसदों को एक-एक सीट की जिम्मेदारी दी जा रही है। पार्टी के पदाधिकारियों को भी इस अभियान में लगाया जाएगा। इन बूथों पर दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल कराने का अभियान चलेगा।

एससी और एसटी वोट बैंक में सेंध लगाएगी पार्टी

भाजपा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। बीएल संतोष ने पार्टी सांसदों, पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं को निर्देश दिए कि पार्टी एससी व एसटी वर्ग से जुड़े संगठनों से संपर्क बनाएं। इन दोनों वर्गों के बीच पार्टी अपने कार्यक्रमों को बढ़ाएगी। ऐसे संगठनों का नेतृत्व करने वाले नेताओं को पार्टी से जोड़े। आगामी दिनों में पार्टी इस अभियान को तेजी से आगे बढ़ाएगी।

कार्यक्रम तय, जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी मोर्चों की

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने पार्टी के सभी मोर्चों के अध्यक्षों व प्रभारियों पार्टी फोरम तय हो चुके आगामी कार्यक्रमों को जमीन पर उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब इन कार्यक्रमों को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी मोर्चों के कार्यकर्ताओं की भी है। बैठक में इसके लिए रणनीति बनाई गई।

महिला मोर्चा के लिए महिलाओं को जोड़ने की जिम्मेदारी

बैठक में महिला मोर्चा को निर्देश दिए गए कि वे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं से संपर्क बनाएंगी और उन्हें पार्टी से जोडेंगी। साथ ही महिलाओं के हित में केंद्र व राज्य सरकार के स्तर पर लिए जा रहे निर्णयों को जन-जन तक पहुंचाएंगी।

मीडिया टीम : पार्टी के प्रचार के साथ विपक्ष पर करेगी वार

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने पार्टी की मीडिया टीम की तैयारियों की नब्ज टटोली। उन्होंने पार्टी प्रवक्ताओं व सोशल मीडिया से जुड़े पदाधिकारियों को संगठन के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष के आरोपों का वाजिब तर्कों के साथ जवाब दिए जाएं। वे केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed