फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Election 2019 Voting uttar pradesh policeman death during duty in Uttarakhand

चुनाव 2019: उत्तराखंड में चुनाव ड्यूटी के दौरान यूपी के होमगार्ड की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

Thu, 11 Apr 2019 11:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Apr 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2019 Voting uttar pradesh policeman death during duty in Uttarakhand
मतदान स्थल पर डीएम दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार लोकसभा सीट पर रुड़की में चुनाव ड्यूटी में आए यूपी के होमगार्ड की अचानक मतदान स्थल पर तबियत बिगड़ गई। तबियत खराब होने पर पुलिसकर्मियों ने होमगार्ड को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान होमगार्ड ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी व एसपी क्राइम ने रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। होमगार्ड का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर देर शाम शव को पैतृक गांव रवाना कर दिया।
विज्ञापन


रुड़की के माधोपुर गांव में यूपी के इटावा जिले से होमगार्ड की एक बटालियन मतदान के दिन चुनाव ड्यूटी में आई थी। बृहस्पतिवार सुबह माधोपुर मतदान स्थल पर लखीमपुरी खीरी जिले के गांव मन्ना निवासी होमगार्ड धर्मपाल पुत्र सरदार सिंह की ड्यूटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सुबह करीब आठ बजे अचानक धर्मपाल की तबियत बिगड़ गई। तबियत खराब होता देख मतदान स्थल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।

यहां सिविल अस्पताल में होमगार्ड ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही डीएम दीपक रावत, एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी और एसपी क्राइम मंजूनाथ टी सिविल अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से जानकारी ली।

जहां चिकित्सकों ने बताया कि प्रथम दृष्टया होमगार्ड की मौत ह्रदयघात आने से हुई है। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने घटना की जानकारी लखीमपुर खीरी के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। जहां से सूचना होमगार्ड के परिजनों को दी। एसपी मंजूनाथ टी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद एंबुलेंस से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed