फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lok sabha election 2019 balraj pasi got Cabinet minister status

पासी को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, लोकसभा सीट पर दावेदारी रहेगी बरकरार

Fri, 08 Mar 2019 02:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal सुनील दिवाकर, अमर उजाला, बाजपुर
सुनील दिवाकर, अमर उजाला, बाजपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 08 Mar 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 balraj pasi got Cabinet minister status
बलराज सिंह पासी - फोटो : AmarUjala

कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा मिलने पर भी पूर्व सांसद बलराज पासी ने नैनीताल ऊधमसिंह नगर  लोकसभा सीट से अपनी दावेदारी बरकरार रखी है। पासी कहते हैं कि कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाना स्टेट सरकार की सामान्य प्रक्रिया है।  उन्होंने लोकसभा सीट पर प्रबल रुप से दावेदारी कर रखी है। वे चुनाव की तैयारियों मजबूती के साथ जुटे हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को देर शाम प्रदेश की भाजपा सरकार ने सूबे शिक्षा शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के राजनैतिक गुरू बलराज पासी को कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा देकर उनका कद बढ़ाया है। 1991 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में बलराज पासी ने दिग्गज कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी को 11429 मतों से पराजित कर नैनीताल लोकसभा सीट कब्जाई थी।
विज्ञापन


डॉ. रमेश पोखरियाल निंशक की सरकार में भी पासी को कैबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा देकर बीज प्रमाणीकरण  का अध्यक्ष बनाया गया था। पासी भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओर प्रदेश प्रवक्ता रह चुके हैं। पासी को गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में जिम्मेदारी सौंपी थी। पासी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर कार्यकर्ता होली का तोहफ ा मान रहे हैं। बाजपुर विधायक यशपाल आर्य सूबे में कैबिनेट मंत्री है। हाल ही में भाजपा युवा नेता राजेश कुमार को दर्जा राज्यमंत्री बनाया था। अब पासी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। क्षेत्र में तीन मंत्री होने से बाजपुर की सियासत में हलचल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed