फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lok sabha election 2014 result

मोदी सरकार में उत्तराखंड के ये मंत्री होंगे प्रबल दावेदार

Thu, 15 May 2014 10:42 AM IST
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून
अनूप वाजपेयी/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 15 May 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2014 result

केंद्र में अगर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार बनती है कि प्रबल दावेदार के रूप में भुवन चंद्र खंडूड़ी का नाम ही सामने आता है।

विज्ञापन


खंडूड़ी की छवि, वरिष्ठता और पुराना अनुभव उनके प्रोफाइल को मंत्रिमंडल के सबसे करीब ले जाता है।

अन्य चेहरों में रमेश पोखरियाल निशंक और माला राज्यलक्ष्मी शाह भी यहां के पांच सांसदों में अपनी अलग पहचान रखते हैं।

पूर्ण बहुमत मिला तो खंडूड़ी का मंत्री बनना तय

lok sabha election 2014 result

एक्जिट पोल के कुछ नतीजे उत्तराखंड में भाजपा को पांच तो कुछ चार सीटें तक दे रहे हैं।

नतीजों में अगर भाजपा को ही पूर्ण बहुमत मिलता है तो भी एनडीए के अन्य घटक दलों को कैबिनेट में जगह तय मानी जा रही है। ऐसे में उत्तराखंड के हिस्से बहुत हद तक एक ही मंत्री पद आने की संभावना है।

खंडूड़ी पार्टी में सबसे वरिष्ठ हैं साथ ही उनकी ईमानदार छवि उन्हें अन्य से अलग बनाती है।

जीतकर आने वाले नामों में सिर्फ खंडूड़ी ही एक मात्र नेता हैं जिन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल का अनुभव रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने खंडूड़ी की खुलकर तारीफ की

lok sabha election 2014 result

अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में खंडूड़ी भूतल परिवहन मंत्री थे। इस दौरान खंडूड़ी ने उत्तराखंड समेत पूरे देश में सड़कों और हाईवे का ऐसा जाल बिछाया था।

इससे भी खंडूड़ी पहचान बनी। भाजपा ने पिछला विधानसभा चुनाव खंडूड़ी जरूरी के नारे के साथ लड़ा था हालांकि खंडूड़ी खुद हार गए थे।

खंडूड़ी पार्टी की पहली पसंद हो सकते हैं लेकिन उन्हें शुरू से ही मोदी कैंप से अलग माना जाता है।

शुरूआती दौर में उनके कुछ बयानों को मोदी के विपरीत भी माना गया। हालांकि चुनाव से पहले देहरादून में हुई रैली में मोदी ने खंडूड़ी की खुलकर तारीफ की थी।

विज्ञापन

माला राज्यलक्ष्मी शाह भी पंक्ति में शामिल

lok sabha election 2014 result

मोदी अगर खंडूड़ी के अलावा किसी अन्य नाम पर विचार करते हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी दावेदारों में शामिल दिखते हैं।

हालांकि पार्टी के अंदर उनके नाम पर ऐतराज जताने वाले उनके मुख्यमंत्री पद से हटने के कारणों पर सवाल उठा सकते हैं।

माला राज्यलक्ष्मी शाह भी इस पंक्ति में शामिल हो सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि 2009 में जब सभी सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया था कि तो 2012 के उपचुनाव में रानी की वजह से भाजपा को संसद में उत्तराखंड का प्रतिनिधि मिला था।

रानी मूलरूप से नेपाल के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। रानी को मंत्रिमंडल में जगह देकर भाजपा पड़ोसी से रिश्तों की डोर और मजबूत कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed