फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lohia head dam ligament broken in khatima

उत्तराखंड में बांध टूटा, दर्जनों गांव डूबे

Mon, 01 Sep 2014 09:07 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Sep 2014 09:07 AM IST
विज्ञापन
lohia head dam ligament broken in khatima
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर स्थित लोहियाहेड जल विद्युत परियोजना को पानी सप्लाई करने वाली यूपी सिंचाई विभाग के कब्जे वाली शारदा नहर की सुरक्षा दीवार शनिवार देर रात ओवरफ्लो होने और दबाव बढ़ने से दो जगह टूट गई।
विज्ञापन


एक दीवार टूटने से लोहियाहेड आवासीय कालोनी में और दूसरी दीवार टूटने से पानी ने चौड़ापानी गांव में भारी तबाही मचा दी। इसमें जल विद्युत परियोजना के एक विकलांग कर्मचारी की मौत हो गई। पांच घर बह गए और 58 मकानों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


इस तबाही में दर्जनों पशु बह गए हैं और फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। चार सड़कें, बिजली के पोल, पावर हाउस के करीब आधा दर्जन ट्रांसफार्मर और डीजल के कई ड्रम भी बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि जल विद्युत परियोजना में मशीन ट्रिप होने से नहर में पानी का दबाव बना था। डीएम पंकज पांडेय ने रविवार दोपहर घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सीएम हरीश रावत के प्रतिनिधि चंपावत के विधायक हेमेश खर्कवाल ने भी मौके का जायजा लिया। एसएसबी के जवान भी मौके पर पहुंच गए।

एक कर्मचारी की मौत, सौ मीटर दूर ‌म‌िला शव

lohia head dam ligament broken in khatima

लोहियाहेड जल विद्युत परियोजना में शनिवार रात करीब एक बजे मशीन ट्रिप कर गई। इसके बाद परियोजना के कर्मचारियों ने शारदा नहर के पानी को बाइपास निकालने के लिए लगे तीन डिफ्यूजरों को खोलने का प्रयास किया मगर ये नहीं खुले। पानी ओवरफ्लो होने लगा।

विद्युत परियोजना के डीजीएम एके सिंह के अनुसार उन्होंने इसकी सूचना बनबसा स्थित यूपी के सिंचाई विभाग कार्यालय को दी। उन्होंने यूपी के सिंचाई विभाग से पानी की सप्लाई कम करने को कहा मगर पानी कम नहीं किया गया। इसके बाद करीब ढाई बजे नहर ओवरफ्लो हो गई और पानी का दबाव बढ़ने पर सुरक्षा दीवार दो जगहों पर टूट गई। वहां से निकले पानी ने भारी तबाही मचा दी।

पानी के बहाव में विकलांग कर्मचारी शादी लाल बह गया। उसका शव सौ मीटर दूरी से बरामद हुआ। कई परिवारों ने छतों में बैठकर जान बचाई। सरस्वती शिशु मंदिर सहित घरों में कई फीट मलबा भर गया है। नहर टूटने से लाखों की निजी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

शनिवार रात, कब क्या हुआ

lohia head dam ligament broken in khatima

12.50 - लोहियाहेड पावर हाउस की मशीन ट्रिप हुई
01.45 - बनबसा सिंचाई विभाग को पानी बंद करने को कहा गया।
02.15 - बजे शारदा नहर की दीवार ओवरफ्लो हुई।
02.30 - बजे पानी की विभीषिका बढ़ी।
02.48 - बजे बनबसा से शारदा नगर में पानी का बहाव रोका गया  
03.00 - बजे से नहर का पानी घटने लगा।
04.00 - बजे नहर में पानी आना बंद हुआ।

इनका है कहना
‘लोहिया पावर हाउस की टरबाइन ठीक करने में लंबा समय लगेगा। तब तक शारदा नहर में पानी की सप्लाई सुचारु करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इसमें तीन से चार दिन लगेंगे।’
-दीपक यादव, शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता

सीएम ने दिए जांच के आदेश

lohia head dam ligament broken in khatima

देहरादून। राज्य सरकार ने खटीमा (कुमाऊं) के लोहिया हेड पावर हाउस के पास नहर का तटबंध टूटने की घटना के जांच के आदेश दिए हैं। प्रदेश के सभी हाइड्रो पावर प्लांट का सेफ्टी ऑडिट करवाने को भी कहा गया है।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रविवार को हुए हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव से फोन पर वार्ता कर सहयोग मांगा है।

मुख्यमंत्री ने लोहिया हेड बांध का तटबंध टूटने से हुई जानमाल की हानि पर ऊर्जा व सिंचाई विभाग के अफसरों की बैठक बुलाई। कहा कि घटना की जांच की जाए कि कहां समन्वय की कमी रही। बताया गया कि जांच ऊर्जा सचिव करेंगे।

घटना में एक श्रमिक की मौत पर सीएम ने दुख व्यक्त किया और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने यूपी के सिंचाई मंत्री से इन मामलों का दीर्घकालीन हल निकालने में सहयोग करने का अनुरोध किया। सीएम ने सचिव सिंचाई को भी यूपी के अफसरों से बात करने का आदेश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed