फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown Uttarakhand: Notice issued to Two schools for Demand fees forcible

Lockdown: जबरन फीस लेने पर दो स्कूलों को नोटिस जारी, जवाब न देने पर होगी कार्रवाई

Sun, 10 May 2020 07:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 May 2020 07:31 PM IST
सार

  • दो दिन में जवाब नहीं देने पर दोनों स्कूलों पर की जाएगी विभागीय कार्रवाई

विज्ञापन
Lockdown Uttarakhand: Notice issued to Two schools for Demand fees forcible
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार में कनखल और रोशनाबाद के एक-एक निजी स्कूलों के जबरन फीस वसूलने के मामले में खंड उप शिक्षाधिकारी ने नोटिस जारी किया है। साथ ही दो दिन में नोटिस का जवान नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन


दरअसल, 22 अप्रैल को प्रदेश में शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूलों को छात्र-छात्राओं की फीस या शुल्क जमा करने के लिए अनुमति दी गई थी। साथ ही अनुमति में यह भी स्पष्ट गया था कि अभिभावक स्वेच्छा से शुल्क जमा कर सकेंगे। स्कूल उनपर दबाव नहीं बनाएंगे। स्थिति सामान्य होने तक शुल्क भुगतान के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। यहीं नहीं विद्यालय में कार्यरत शिक्षक कार्मिकों का मासिक वेतन का भुगतान नियमित रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी बीच खंड उप शिक्षा अधिकारी दीप्ति यादव को शिकायत मिली कि कनखल के सतीकुंड स्थित स्कूल और रोशनाबाद का एक स्कूल अभिभावकों से ट्यूशन फीस के साथ ही अन्य शुल्क भी वसूल रहे हैं। साथ ही अभिभावकों पर पूरी फीस जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। ऐसे में अभिभावकों की शिकायत पर उन्होंने दोनों निजी स्कूलों को नोटिस जारी किए है। उन्होंने नोटिस में दो दिन के अंदर तीन प्रतियों में अपना स्पष्टीकरण साक्ष्यों सहित उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।  साथ ही देरी करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed