फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown Uttarakhand: Government Give Permission to All weather road and akumbh work

Lockdown: शासन ने दी चारधाम सड़क परियोजना, कुंभ मेला और एनएचआई के निर्माण कार्य को सशर्त मंजूरी

Mon, 20 Apr 2020 05:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Apr 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
Lockdown Uttarakhand: Government Give Permission to All weather road and akumbh work
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

शासन ने चारधाम सड़क परियोजना, कुम्भ मेला, राष्ट्रीय राजमार्ग व एनएचआई के उत्तराखंड में केंद्र पोषित सड़कों और पुलों के निर्माण से जुड़ी योजनाओं के कार्यों को सशर्त मंजूरी दे दी है। अपर मुख्य सचिव लोनिवि ओम प्रकाश ने इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं, लोक निर्माण विभाग भी उन सड़कों और पुलों पर कार्य शुरू कर सकेगा जिन पर 75 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके लिए शासन ने अलग से मानक संचालन प्रक्रिया(एसओपी) भी जारी की है।

विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में ऑल वेदर रोड परियोजना का कार्य शुरू

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन के तहत ग्रीन जोन में शामिल रुद्रप्रयाग जनपद में चारधाम विकास परियोजना, पावर प्रोजेक्ट और मनरेगा के कार्य शुरू हो गए हैं। गौरीकुंड व बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण के साथ ही पुल निर्माण के कार्यों में मशीनों व मजदूरों के माध्यम से कार्य शुरू हो गया है।

लॉकडाउन के कारण बीते 25 मार्च से ऑल वेदर रोड परियोजना के कार्य ठप पड़े हैं। भले ही भूस्खलन जोनों पर मजदूरों के द्वारा सामाजिक दूरी के साथ मलबा सफाई का कार्य किया जा रहा है। लेकिन, अब शासन से एनएच को निर्माण कार्यों की छूट दिए जाने से जनपद में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड और ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटिंग के साथ अन्य कार्य तेज होने लगे हैं।

जिला मुख्यालय में बदरीनाथ हाईवे पर गुलाबराय से मुख्य बाजार के बीच चौड़ीकरण के लिए मशीनों के साथ मजदूरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। साथ ही मुख्यालय में पुनाड़ गदेरा पर निर्माणाधीन पुल के कार्य में भी तेजी आ गई है। कार्यदायी संस्था द्वारा एबेडमेंट का निर्माण समय पर पूरा करने के लिए पुश्ता निर्माण और भरान के साथ सिमेंट कार्य किया जा रहा है।

डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि शासन के निर्देशों से ही कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्यों के दौरान मजदूरों के लिए सामाजिक दूरी व लॉकडाउन का पालन करना होगा। दूसरी तरफ मंदाकिनी नदी पर निर्माणाधीन सिंगोली-भटवाड़ी जल विद्युत परियोजना का कार्य भी फिर से शुरू हो गया है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले दो माह में परियोजना से विद्युत उत्पादन भी शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed