फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in Uttarakhand: Six months vehicle tax may be waived for transport drivers-operators

उत्तराखंड: परिवहन चालकों-परिचालकों को राहत, छह महीने का वाहन टैक्स हो सकता है माफ

Mon, 29 Jun 2020 10:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jun 2020 10:26 PM IST
सार

  • परिवहन संघों की मांग पर शासन में हुआ मंथन

विज्ञापन
Lockdown in Uttarakhand: Six months vehicle tax may be waived for transport drivers-operators
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण ठप पड़े परिवहन चालकों परिचालकों को राहत देने के लिए वाहन टैक्स को छह माह तक माफ कर सकती है। साथ ही वाहनों की आयुसीमा बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी शासन स्तर पर गंभीरता से मंथन शुरू हो गया है। सोमवार को सचिव परिवहन शैलेश बगौली की अध्यक्षता में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में परिवहन चालक व परिचालक संघों की मांगपत्रों पर विचार विमर्श हुआ।

विज्ञापन


सचिवालय में हुई इस बैठक में परिवहन आयुक्त कार्यालय के अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में स्टेज कैरीज वेल्फेयर एसोसिएशन, उत्तराखंड परिवहन संघ व अन्य संगठनों के मांग पत्रों पर सिलसिलेवार चर्चा हुई। संगठनों की ओर से परिवहन टैक्स को दो साल के लिए माफ कर करने की मांग पर विचार हुआ। सूत्रों के मुताबिक, इस मांग को अव्यवहारिक माना गया।
विज्ञापन


अलबत्ता छह महीने का वाहन टैक्स माफ करने के प्रस्ताव पर जरूर विचार करने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों का तर्क था की तीन महीने लॉकडाउन से परिवहन सेक्टर प्रभावित रहा और अगले तीन महीने मानसून की वजह से भी यह प्रभावित रहेगा। इस लिहाज से छह महीने के टैक्स में छूट के प्रस्ताव पर विचार हो सकता है। इस प्रस्ताव को मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के इंश्योरेंस शुल्क को एक साल के लिए माफ करने की मांग पर विचार हुआ कि यह राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र का मामला नहीं है। इसलिए सचिव परिवहन ने इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथारिटी (आईआरडीए) को पत्र भेजने का निर्णय लिया।

बैठक में वाहनों की आयुसीमा दो साल के लिए बढ़ाने की मांग पर भी विचार विमर्श हुआ। रविवार को उत्तराखंड परिवहन संघ ने भी मुख्यमंत्री से यह मांग उठाई थी। इस मांग पर तय हुआ कि पहले न्यायालय में विचाराधीन मामलों का गहनता से परीक्षण करा लिया जाए।

साथ ही इस मामले में विधिक राय लेने का भी फैसला हुआ। कोई कानूनी अड़चन न आने की स्थिति में ही परिवहन विभाग इस प्रस्ताव को शासन स्तर पर प्रस्तुत करेगा। बैठक में परिवहन आयुक्त दीपेंद्र चौधरी, उप परिवहन आयुक्त सनत कुमार सिंह और देहरादून के आरटीओ उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed