फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in uttarakhand: Migrants ruckus in Quarantine Center, indecency from SDM, stone pelting on revenue team

Lockdown 4.0: क्वारंटीन सेंटर में प्रवासियों ने मचाया हुड़दंग, एसडीएम से अभद्रता, राजस्व टीम पर पथराव

Tue, 26 May 2020 11:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी/ कोटद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी/ कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 26 May 2020 11:21 PM IST
सार

  • क्वारंटीन सेंटर में प्रवासियों पर शराब पीने का आरोप, चारों पर केस
  • थलीसैंण के कपरोली गांव का मामला, ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम
  • कालागढ़ के क्वारंटीन सेंटर में भी महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता

विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand: Migrants ruckus in Quarantine Center, indecency from SDM, stone pelting on revenue team
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में पौड़ी तहसील थलीसैंण क्षेत्र के एक संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में कुछ प्रवासियों ने एसडीएम से अभद्रता करने के साथ ही राजस्व टीम पर पथराव  किया। थलीसैंण पुलिस ने मामले में चार प्रवासियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तहसील थलीसैंण के कपरोली गांव स्थित एक हाईस्कूल में संस्थागत क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर में करीब 30 प्रवासियों को क्वारंटीन किया है, जिनमें कुछ परिवार भी शामिल हैं।

विज्ञापन


सोमवार देर रात को क्वारंटीन सेंटर में कुछ प्रवासी हुड़दंग करने लगे। उन पर शराब पीने का भी आरोप है। कपरोली के प्रधान प्रशांत सिंह ने इसकी सूचना एसडीएम थलीसैंण रविंद्र सिंह बिष्ट को दी। सूचना पर एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट क्वारंटीन सेंटर पहुंचे। इस दौरान सेंटर में  कुछ प्रवासियों ने एसडीएम रविंद्र सिंह के साथ अभद्रता की और सेंटर के बाहर खड़ी राजस्व टीम पर पथराव किया।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष थलीसैंण संतोष पैथवाल ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक अशोक कुमार की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि क्वारंटीन केंद्रों पर हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रवासियों को लॉकडाउन व क्वारंटीन के नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा। हुड़दंग मचाने पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कालागढ़ के क्वारंटीन सेंटर में महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता

कोटद्वार के कालागढ़ के एक क्वारंटीन सेंटर में लोगों की जांच के लिए पहुंची महिला डॉक्टर के साथ दो लोगों ने अभद्रता की। महिला डॉक्टर ने दो लोगों के खिलाफ कालागढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

कालागढ़ के उपनिरीक्षक रियाज अहमद ने बताया कि आरोपी एक व्यक्ति 24 मई को बिजनौर से और महिला निवासी कालागढ़ 24 मई को दिल्ली से कालागढ़ आए थे। रेड जोन से आने के कारण उन्हें क्वारंटीन सेंटर में रखा गया।

सोमवार सुबह एक चिकित्साधिकारी क्वारंटीन सेंटर में लोगों के  स्वास्थ्य जांच के लिए गई थीं। तभी एक व्यक्ति और महिला ने स्वास्थ्य जांच में व्यवधान उत्पन्न करते हुए डॉक्टर से अभद्रता की। डॉक्टर ने थाने में दोनों के खिलाफ तहरीर दी, जिस पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed