फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in Uttarakhand latest News: Hepatitis C double attack amid fears of corona in roorkee

Lockdown in Uttarakhand: कोरोना के डर के बीच रुड़की में हेपेटाइटिस सी का दोहरा अटैक

Sat, 11 Apr 2020 09:42 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खानपुर (रुड़की)
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खानपुर (रुड़की) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 11 Apr 2020 09:42 PM IST
सार

  • खानपुर के शाहपुर गांव में एक व्यक्ति में पुष्टि होने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली
  • निजी लैब की रिपोर्ट के आधार पर ग्रामीण कर रहे सात लोगों में पुष्टि होने का दावा

विज्ञापन
Lockdown in Uttarakhand latest News: Hepatitis C double attack amid fears of corona in roorkee
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कोरोना महामारी के बीच शाहपुर गांव में हेपेटाइटिस सी ने भी अटैक कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव में एक व्यक्ति में हेपेटाइटिस सी पुष्टि हुई है जबकि निजी लैब की रिपोर्ट के आधार ग्रामीण सात लोगों में पुष्टि होने का दावा कर रहे है। मामला संज्ञान में आते ही सीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।

विज्ञापन


इस समय पूरे देश में कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए लॉकडाउन है। स्वास्थ्य विभाग की पूरी मशीनरी कोरोना के संदिग्ध मरीजों और बाहर से आने वालों की जांच और स्क्रीनिंग में जुटी है। इसी बीच शनिवार को शाहपुर गांव में हेपेटाइटिस सी का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि लक्सर की एक निजी लैब में जांच कराने के बाद सात लोगों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई है। जैसे ही यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली तो आनन फानन में सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी टीम के साथ शाहपुर गांव पहुंचीं और जानकारी जुटाई। सीएमओ का कहना है कि शाहपुर गांव के एक व्यक्ति में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण जिस लैब में जांच कराने की बात कह रहे है, उसकी जांच कराई जा रही है। दूसरी ओर, खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि ग्रामीण जिन लोगों को हेपेटाइटिस सी से पीड़ित बता रहे हैं, उनके परिजनों की काउंसलिंग की गई। बता दें कि करीब पांच साल पहले भारूवाला गांव में सैकड़ों लोगों में हेपेटाइटिस सी की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य गांवों में
भी कई मामले सामने आए थे।

पुलिस का सजग प्रहरी बना ड्रोन

लॉकडाउन के बीच ड्रोन पुलिस का सजग प्रहरी बन रहा है। पुलिस ड्रोन के जरिए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को चिह्नित कर इनके खिलाफ भविष्य में कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। अब तक पुलिस ड्रोन के जरिये दो सौ से अधिक लोगों को चिह्नित कर चुकी है। पुलिस की सख्ती के बाद शहर और देहात में लॉकडाउन का पालन नहीं हो रहा है।
 
ऐसी स्थिति में पुलिस को सख्ती करनी पड़ रही है। पुलिस की सख्ती के बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में पुलिस ने अब ऐसे लोगों से निपटने के लिए ड्रोन का सहारा लिया है। पुलिस शहर और देहात में गली मोहल्ले में ड्रोन के जरिये आसमान से नजर रख रही है। ड्रोन से पुलिस को ऐसे लोगों पर नजर रखने में काफी मदद मिली है, जो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं।

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने के लिए ड्रोन एक अच्छा प्रयोग है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ भविष्य में बड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

23 पर केस, 14 वाहन सीज

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। शहर और देहात में लगातार पुलिस केस दर्ज करने के साथ ही वाहन सीज कर रही है। शनिवार को भी पुलिस ने रुड़की, भगवानपुर, कलियर, झबरेड़ा, मंगलौर में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। जबकि कार व बाइक समेत 14 वाहनों को सीज किया। इसके अलावा 34 वाहन चालकों के चालान काटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed