फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in uttarakhand latest news : Cm trivendra singh rawat told fine on mask and Give relief for Ration

Lockdown In Uttarakhand: प्रवासियों के पास राशनकार्ड नहीं तो भी मिलेगा राशन, मास्क न पहनने पर लगेगा जुर्माना

Sat, 16 May 2020 01:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 16 May 2020 01:30 AM IST
सार

  • उत्तराखंड लौटरहे प्रवासियों को सरकार उपलब्ध कराएगी राशन किट

विज्ञापन
Lockdown in uttarakhand latest news : Cm trivendra singh rawat told fine on mask and Give relief for Ration
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर उत्तराखंड लौटे प्रवासियों के लिए राशन की व्यवस्था के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। ऐसे लोग जिनके पास किसी भी राज्य का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का कार्ड है, उनको वन नेशन वन कार्ड योजना के अंतर्गत 'सफेद' व 'गुलाबी' कार्ड की तरह ही लाभ दिया जाएगा।

विज्ञापन


ऐसे लोग जिनके पास कोई कार्ड नही है, उन्हें भी आत्मनिर्भर भारत योजना के अंतर्गत प्रति यूनिट पांच किलो चावल और एक किलो दाल निशुल्क दी जाएगी। जिलाधिकारियों और जिला पूर्ति अधिकारियों को वापस आए प्रवासियों और उनके कार्ड संबंधी विवरण संकलित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



वहीं, हजारों की तादात में उत्तराखंड लौट रहे प्रवासियों को प्रदेश सरकार अब राशन किट मुहैया करवाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने निर्देश दिए हैं कि प्रवासियों को खाद्यान्न की कमी नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मास्क पहनना अनिवार्य, नहीं पहना तो लगेगा जुर्माना

सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति को मास्क पहनना अनिवार्य है, जो मास्क नहीं पहनता उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंड लौट रहे हैं। उनकी प्रत्येक समस्या को सुलझाना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रवासियों के व्यापक हित में उन्हें खाद्यान्न आदि की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जरूरतमंदों के लिए खाद्यान्न की व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य किया जाए। यह सभी के व्यापक हित में है। संक्रमण को रोकने में इससे बड़ी मदद मिलेगी। जो व्यक्ति मास्क का उपयोग नहीं करेगा उस पर आर्थिक जुर्माना लगाने का प्रावधान किया जाए।

उधर, मुख्यमंत्री से शुक्रवार को भाजपा पदाधिकारियों का शिष्टमंडल मिला। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कोविड-19 की रोकथाम और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए उनके सुझाव सुने। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार संक्रमण को रोकने का हर संभव कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed