फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in India: Inflation In Nepal after International Bridge Closed On Border Area

लॉकडाउन: अंतरराष्ट्रीय सीमा पुलों के बंद होने से नेपाल में बढ़ी महंगाई, व्यापारियों ने शुरू की कालाबाजारी 

Sat, 27 Jun 2020 04:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झूलाघाट (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 27 Jun 2020 04:59 PM IST
सार

  • नेपाली ग्राहकों को नेपाल की अपेक्षा भारतीय बाजारों से मिल जाता था बहुत सस्ता सामान 
  • गेहूं, चावल, आलू, नमक, चीनी, तेल की कीमतों में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई

विज्ञापन
Lockdown in India:  Inflation In Nepal after  International Bridge Closed On Border Area
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लॉकडाउन के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पुलों के बंद होने से नेपाल के दार्चुला और बैतड़ी जिलों में महंगाई बढ़ गई है। राशन और सब्जियां खरीदना आम आदमी के बस की बात नहीं रह गई है। वहीं, लॉकडाउन का फायदा उठाकर कई व्यापारियों ने सामानों की कालाबाजारी भी शुरू कर दी है। इससे जनता की मुसीबत और बढ़ गई है। 

विज्ञापन


नेपाल के प्रदेश नंबर सात के दार्चुला और बैतड़ी जिलों को राशन और सब्जियों की सप्लाई झूलाघाट, जौलजीबी, दार्चुला और बलुवाकोट नाकों से होती है। बैतड़ी जिले के जूलाघाट, बाराकोट, धौल्याली, बुढ्ढा, सेरा, नगतड़ी, त्रिपुरा सुंदरी आदि दर्जनों गांवों के लोग रोजमर्रा के सामान की खरीदारी के लिए झूलाघाट आते थे।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: चीन के बाद अब नेपाल भी भारतीय सीमा तक बिछा रहा सड़कों का जाल, तेजी से हो रहा काम
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राहकों को नेपाल की अपेक्षा भारतीय बाजारों से बहुत सस्ता सामान मिल जाता है। इसकी वजह से भारत की दुकानों में खूब बिक्री होती है। 22 मार्च से दोनों देशों में लॉकडाउन होने से सीमावर्ती सभी झूलापुल बंद हैं। 

200 किमी दूर से नेपाल में हो रही सामान की आपूर्ति

इसके चलते नेपाल के बाजारों में सामान 200 किमी दूर धनगड़ी की मंडी से आ रहा है। लॉकडाउन का फायदा उठाकर नेपाल में कई व्यापारियों ने सामान की कालाबाजारी करनी शुरू कर दी है।

यहां के पुरचूड़ी, जोशीबुंगा, गोकूलेश्वर सहित दूरस्थ के गांवों में सामान बहुत महंगा मिल रहा है। बैतड़ी के पुरचूड़ी में चीनी 53 रुपये प्रति किग्रा भारतीय मुद्रा में, पैकेट वाला नमक और आटा 62 रुपये, जबकि 12 रुपये में मिलने वाली बीड़ी 37 में मिल रही है। 

जोशीबुंगा में मोटा चावल 31 रुपये और दाले 218 रुपये प्रति किलो बिक रही हैं। चीनी 62 और गुड़ 93 किग्रा। गोकुलेश्वर में तंबाकू, गुटका, बीड़ी किसी भी कीमत पर नहीं मिल रहा है। चीनी भारत की अपेक्षा 15 प्रति किलोग्राम महंगी मिल रही है। गेहूं, चावल, आलू, नमक, चीनी, तेल की कीमतों में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed