फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown 4.0 Uttarakhand: Corona patient Signal on aarogya setu app in dehradun sub area canteen

देहरादून: सब एरिया कैंटीन खुलते ही लगी भीड़, आरोग्य सेतु एप पर कोरोना संदिग्ध का सिग्नल मिलने से मचा हड़कंप

Tue, 19 May 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 19 May 2020 02:00 AM IST
सार

  • कैंटीन को तुरंत किया बंद, बिना सामान के पूर्व फौजियों को लौटना पड़ा

विज्ञापन
Lockdown 4.0 Uttarakhand: Corona patient Signal on aarogya setu app in dehradun sub area canteen
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में करीब 54 दिन बाद सब एरिया कैंटीन को लीकर (शराब) का कोटा लेने के लिए खोला गया तो भारी भीड़ उमड़ी। इसी बीच कैंटीन के बाहर किसी के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप में कोरोना संदिग्ध का सिग्नल आने पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है इस पर कैंटीन को तुरंत बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


जिसकी वजह से कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। हालांकि कैंटीन प्रशासन ने किसी के एप पर कोरोना संदिग्ध का सिग्नल मिलने की बात से इनकार किया। अधिकारियों ने बताया कैंटीन निर्धारित समय में बंद की।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: पीएम केयर्स फंड में डोनेट करते समय रहें सावधान, ठगी का शिकार होने से बचना है तो पढ़ें ये एडवाइजरी...
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लॉकडाउन के चलते सेना की सीएसडी कैंटीन भी बंद है। दून में केवल सब एरिया कैंटीन को ही पांच मई से खोला गया है। लेकिन, वहां केवल पूर्व सैनिकों को सामान दिया जा रहा है। सोमवार से सब एरिया की और से कैंटीन में पूर्व सैनिकों को लीकर देने की भी घोषणा की।

करीब 54 दिन बाद लीकर मिलने की सूचना पर सोमवार को सब एरिया कैंटीन में पूर्व सैनिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शराब लेने गए पूर्व सैनिकों की मानें तो भीड़ इतनी थी कि वहां पार्किंग में भी पांव रखने की जगह नहीं थी।

बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी के आरोग्य सेतु के एप पर रेड सिग्नल आया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इसकी सूचना पर कैंटीन को तत्काल बंद कर दिया। इससे वहां पहुंचे कई पूर्व सैनिकों को बिना लीकर और सामान लिए लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed