{"_id":"5ec4abcae998f8488f364f09","slug":"lockdown-4-0-in-uttarakhand-latest-news-public-against-lpg-gas-online-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 4.0 in Uttarakhand : गैस के ऑनलाइन पेमेंट का लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 4.0 in Uttarakhand : गैस के ऑनलाइन पेमेंट का लोगों ने किया विरोध
Wed, 20 May 2020 03:53 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 20 May 2020 03:53 PM IST
सार
- उपभोक्ताओं ने कहा- कैश पेमेंट का विकल्प भी दिया जाए
विज्ञापन
गैस
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेल कंपनियों के निर्देश पर डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था गैस एजेंसियों के लिए परेशानी की वजह बन रही है। मंगलवार को गैस सिलिंडर के लिए कैश लेने से मना करने पर एजेंसी कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के बीच कहासुनी हो गई। दरअसल, कोरोना के संक्रमण के चलते तेल कंपनियों ने गैस एजेंसियों को ऑनलाइन भुगतान पर ही गैस सिलिंडर देने के निर्देश दिए हुए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को निर्देशों के पालन में जब गैस एजेंसियों के कर्मचारी उपभोक्ताओं को गैस वितरित करने निकले और ऑनलाइन या डिजिटल पेमेंट की बात कही तो उन्हें उपभोक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। इस प्रकार की शिकायतें कई एजेंसी मालिकों और अधिकारियों के पास पहुंचने के बाद लोगों को कैश से भुगतान करने पर सिलिंडर तो दिया गया, लेकिन चेतावनी दी कि अगली बार से ऑनलाइन भुगतान या डिजिटल पेमेंट के बाद भी सिलिंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं लोगों का कहना है कि ऑनलाइन या डिजिटल भुगतान की जानकारी व साधन सबके पास नहीं हैं। ऐसे में कैश पेमेंट का विकल्प भी दिया जाना चाहिए। दून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने कहा कि तेल कंपनियों ने एजेंसियों को कैश पेमेंट न लेने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में वह प्रयास कर रहे हैं कि अधिकतर पेमेंट ऑनलाइन हो। आगे से भी ऑनलाइन या डिजिटल भुगतान पर ही सिलिंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन