{"_id":"5ec8b63a3b3acc06e1174394","slug":"lockdown-4-0-in-uttarakhand-latest-news-golly-grant-airport-preparing-for-flights","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 4.0 : जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरने को शेड्यूल तैयार, यहां के लिए शुरू होगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 4.0 : जौलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरने को शेड्यूल तैयार, यहां के लिए शुरू होगी सेवा
Sat, 23 May 2020 03:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, डोईवाला
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 23 May 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 मई से दोबारा घरेलू उड़ानों को शुरू कराने के लिए देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हलचल बढ़ गई है। इसी क्रम में आज यानी शनिवार को विमानों की आवाजाही के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
यहां देखें शेड्यूल:
विज्ञापन
नियमों का पालन कराने के लिए भी सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता रखा जा रहा है। एयरपोर्ट डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि विमानों की आवाजाही के लिए शेड्यूल तैयार कर दिया गया है। जिससे व्यवस्थित तरीके से उड़ानों को शुरू कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
Lockdown 4.0 : देहरादून में बाहर से आने वाली गाड़ियों पर कोविड टैक्स लगाने की कवायद
एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से व्यवस्थाओं को तेजी से दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। राजधानी देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट देश के कई महत्वपूर्ण शहरों की हवाई सेवा से जुड़ा हुआ है। पर्यटक सीजन में हवाई यात्रियों की संख्या काफी रहती है। लॉकडाउन होने के कारण मार्च से हवाई सेवाओं पर ब्रेक लगा हुआ था।
केंद्र सरकार की ओर से 25 मई से घरेलू उड़ानों को शुरू कराने की घोषणा कर देने के बाद से एयरपोर्ट अथॉरिटी समय पर सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुटी हुई है।
'वंदे भारत योजना' के तहत पास जारी करने के निर्देश
शुक्रवार को देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने 'वंदे भारत योजना' के तहत विदेश जा रहे या विदेश से भारत लौटने वाले लोगों के लिए पास जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पास जारी करने की जिम्मेदारी सिटी मजिस्टे्रट अनुराधा पाल को सौंपी है। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि विदेश से आने वाले प्रवासियों को डॉक्टर की ओर से जारी फिटनेस सर्टिफिकेट लाना जरूरी होगा।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
पास आवेदन के लिए dehradun.nic.in की वेबसाइट पर essential services lockdown pass link पर क्लिक करने पर एक फार्म खुलेगा। इसके बाद इमरजेंसी सर्विस का उल्लेख करते हुए उसमें नाम, पता, फोन नंबर, ईमेल आदि की जानकारी देनी होगी। साथ ही फोटो पहचानपत्र भी अपलोड करना होगा। उसके बाद पास जारी किया जाएगा।