{"_id":"5ebf68ffaf25760b947019f3","slug":"lockdown-3-0-in-uttarakhand-latest-news-update-drone-vigil-police-caught-nine-hundred-liter-lahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Lockdown 3.0 : ड्रोन से निगरानी कर पुलिस ने पकड़ा 900 लीटर लाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Lockdown 3.0 : ड्रोन से निगरानी कर पुलिस ने पकड़ा 900 लीटर लाहन
Sat, 16 May 2020 10:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, लक्सर
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 16 May 2020 10:32 AM IST
सार
- लॉकडाउन के बीच प्रतापपुर गांव के पास भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने की थी तैयारी
- मुखबिर की सूचना पर ड्रोन से ट्रेस की जगह, जमीन स्वामी पर केस दर्ज करेगी पुलिस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लॉकडाउन के बीच ड्रोन कैमरे से जगह चिह्नित करने के बाद पुलिस ने छापा मारा तो मौके पर भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाने की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने गड्ढा खोदकर जमीन में दबाए गए 10 ड्रम बाहर निकाले तो उसमें 900 लीटर लाहन भरी थी। पुलिस ने सैंपल लेकर बाकी लाहन नष्ट कर दिया है। साथ ही जमीन स्वामी पर केस दर्ज करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा खूब फल फूल रहा है। आबकारी विभाग कच्ची शराब बनाने वालों पर कार्रवाई में फिसड्डी साबित हो रहा है तो लॉकडाउन के पालन की जिम्मेदारी के साथ पुलिस ही कच्ची शराब का कारोबार करने वालों का भंडाफोड़ रही है। रायसी चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह को मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुछ लोगों ने प्रतापपुर गांव के पास कच्ची शराब बनाने के लिए जमीन में गड्ढे खोदकर लाहन से भरे ड्रम दबाए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने जगह को चिह्नित करने के लिए ड्रोन कैमरा मंगवाया। ड्रोन कैमरे से निगरानी में उस जगह का पता चल गया। इसके बाद पुलिस टीम ने गंगा नदी के पास चिह्नित की गई जगह पर छापा
विज्ञापन
मारकर गड्ढे से दस ड्रमों में रखा लगभग 900 लीटर लाहन बरामद किया। चौकी प्रभारी ब्रजपाल सिंह ने बताया कि लाहन की जांच के लिए सैंपल लेकर भेजा गया है। बाकी लाहन नष्ट कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान कोई आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। जिस व्यक्ति ने जमीन में ड्रम रखे गए थे, उसकी पहचान की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जमीन स्वामी के
खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी है।