{"_id":"5ebf6343c73760024d24d47d","slug":"lockdown-3-0-in-dehrdaun-latest-news-update-suicide-case-increases","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून : लॉकडाउन में बढ़ीं खुदकुशी की घटनाएं, मार्च में छह और अप्रैल में 13 लोगों ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून : लॉकडाउन में बढ़ीं खुदकुशी की घटनाएं, मार्च में छह और अप्रैल में 13 लोगों ने दी जान
Sat, 16 May 2020 09:26 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 16 May 2020 09:26 AM IST
सार
- मई में अब तक छह लोग कर चुके हैं खुदकुशी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में लॉकडाउन के दौरान आत्महत्या की घटनाएं बढ़ीं हैं। अप्रैल में 13 लोगों ने अपनी जान दी। जबकि मई में अब तक छह लोग खुदकुशी कर चुके हैं। इनमें किशोर भी शामिल हैं। इन्हें परिजनों की फटकार इतनी बुरी लग रही है कि वह सीधे मौत को गले लगा रहे हैं।
विज्ञापन
खुदकुशी की घटनाओं के लिए पुलिस अप्रैल और मई माह को संवेदनशील मानती है। इन दोनों माह में कई परीक्षाओं के परिणाम आते हैं। लेकिन, इस बार पूरे देश में लॉकडाउन है। इस साल के जनवरी में 17 लोगों ने जान दी थी। फरवरी में यह संख्या आठ दर्ज की गई।
विज्ञापन
मार्च में संख्या घटकर छह रह गई। पूरे अप्रैल में लॉकडाउन रहा। इस अवधि में 13 लोगों ने अपनी जान दी। इनमें अधिकांश लोग पारिवारिक कलह के कारण फंदे पर झूले। इस माह में अभी तक छह लोग अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं।
विज्ञापन