फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Llb Student from kanpur death during bike Accident in dehradun

कार से टकराकर बाइक सवार एलएलबी के छात्र की मौत, हेलमेट न पहनने से सिर में लगी थी चोट

Sat, 23 Nov 2019 10:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 23 Nov 2019 10:52 AM IST
विज्ञापन
Llb Student from kanpur death during bike Accident in dehradun
छात्र की मौत - फोटो : अमर उजाला

देहरादून के कंडोली में कार से टकराकर कानपुर के एक बाइक सवार एलएलबी के छात्र की मौत हो गई। छात्र ने हेलमेट नहीं पहना था और इसी कारण सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हुई। पुलिस का कहना है कि ओवर स्पीड के चलते यह हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


कानपुर निवासी अविरल श्रीवास्तव (22) प्रेमनगर स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एंर्जी स्टडीज (यूपीइएस) में एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र था। अविरल शुक्रवार दोपहर ढाई बजे के करीब बाइक पर कंडोली से गुजर रहा था।

विज्ञापन

इसी बीच बाइक और सामने से आ रही कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में अविरल बाइक से उछलकर सिर के बल कार से टकरा गया। हेलमेट नहीं पहनने के कारण अविरल का सिर फट गया। कार चालक ने पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

प्रेमनगर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र रौतेला ने बताया कि अविरल के परिजनों को सूचना देकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पता चला कि बाइक की स्पीड अधिक थी और असंतुलित होकर कार से टकरा गई। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में ले लिया है। अविरल के परिजनों की तहरीर पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed