{"_id":"d6825816da9cb1105e62c96febf773b8","slug":"live-update-on-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेड ग्राउंड पर राज्यपाल ने दी राष्ट्र को सलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड ग्राउंड पर राज्यपाल ने दी राष्ट्र को सलामी
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 26 Jan 2014 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के परेड ग्राउंड पर महामहिम राज्यपाल अजीज कुरैशी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र को सलामी दी। उनके साथ मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
देहरादून के परेड ग्राउंड पर इस समय गणतंत्र दिवस की परेड चल रही है। महामहिम राज्यपाल सैन्य और अर्धसैन्य बलों की सलामी ले रहे हैं।
आपदा के शहीदों सम्मानित
उत्तराखंड में 16 जून को आई आपदा में अब तक सबसे बड़े सैन्य बचाव अभियान में एमआई 17 हेलीकाप्टर क्रैश में शहीद पायलटों व चालक दल को गणतंत्र दिवस पर अलंकृत किया गया।
विज्ञापन
आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य में एयरफोर्स एवं सेना ने लगभग एक माह तक अभियान चला कर एक लाख से अधिक फंसे हुए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को निकाला था।
विज्ञापन
25 जून को हुआ था क्रैश
अभियान के तहत 25 जून को केदारनाथ से वापस लौटते हुए एक एमआई 17 हेलीकाप्टर क्रैश हुआ, जिसमें एयरफोर्स के पांच और आईटीबीपी और एनडीआरएफ के 15 अधिकारी और जवान शहीद हुए।
एक सप्ताह से लगातार दुर्गम केदार घाटी के खराब मौसम में पायलट विंग कमांडर डेरिल केस्टिलीनो ने अस्सी से अधिक श्रद्धालु निकाले थे।
प्रवीण को शौर्य चक्र
शहीद पायलट विंग कमांडर डेरिल केस्टिलीनो को शांतिकाल का दूसरा सर्वश्रेष्ठ सम्मान कीर्ति चक्र और शहीद कोपायलट प्लाइट लेफ्टिनेंट के प्रवीण को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। क्रैश में शहीद हुए तीन अन्य एयरफोर्स कर्मियों को वायुसेना मेडल प्रदान किया गया।
उनके परिजनों को राष्ट्रपति कीर्ति चक्र जबकि कोपायलट को शौर्य चक्र प्रदान करेंगे। हेलीकाप्टर में चालक दल के साथ शहीद हुए फ्लाइट लेफ्टिनेंट फ्लाइट लेफ्टिनेंट तपन कपूर, जूनियर वारेंट अफसर एक सिंह, सार्जेंट सुधाकर यादव को वायु सेना मेडल से सम्मानित किया गया।