{"_id":"83c06bb0f986698972252acd3bad7e7d","slug":"live-update-of-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या हो रहा है देहरादून में, जानें एक क्लिक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या हो रहा है देहरादून में, जानें एक क्लिक पर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 20 Jan 2014 01:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना से दुर्घटना तक, क्राइम सीन से कैंपस की क्लास तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों की टेबल तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट यहां।
विज्ञापन
छात्रा ने की खुदकुशी
लखनऊ से पढ़ने राजधानी देहरादून आई थी छात्रा। छात्रा यहां मिशनरियों के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई रही थी। मृतका दसवीं की छात्रा थी।
आदेशों के बावजूद खुले स्कूल
डीएम के आदेशों को ताक पर रखकर देहरादून में सोमवार को कई स्कूल खोले गए। किसी तरह परेशानियों का सामना करते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे, जिसके बाद जल्दी छुट्टी कर दी गई।
बीपीएड प्रशिक्षितों ने किया घेराव
सोमवार को फिर बीपीएड प्रशिक्षितों ने विधायकों को विधानसभा सत्र में जाने से रोक दिया। आश्वासन देने के बाद प्रशिक्षितों ने विधायकों को सत्र में जाने दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारिया की प्रशासनिक अधिकारियों से तीखी नोंक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन
मासूम छात्रा को न्याय दिलाने को परिजन आए दून
हरिद्वार में रेप के बाद गन्ने के खेत में मृत मिली फेरुपुर की छात्रा को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को पीड़िता का परिवार देहरादून कूच कर गया।
न्याय के लिए विधानसभा के बाहर होगा अनशन। बताया जा रहा है कि जिले के भाजपा विधायक भी इनका साथ दे सकते हैं।