फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   live news of uttarakhand

एक क्लिक में पढ़ें उत्तराखंड की पांच प्रमुख खबरें

Sun, 09 Feb 2014 01:13 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Feb 2014 01:13 PM IST
विज्ञापन
live news of uttarakhand

घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।

विज्ञापन


1027 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
रविवार को प्रदेश के सभी 13 जिलों में 146 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और 1027 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास होगा। इसके साथ ही चार दर्जन से अधिक योजनाओं को वित्तीय स्वीकृति मिलेगी।

प्रदेश भर में रविवार को एक साथ होने वाले उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत खुद उत्तरकाशी जाएंगे। वह दोपहर दो बजे आजाद मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


कोहरे और बादल से बड़ी ठंड
जहां प्रदेश में कई इलाकों में खिलखिलाती धूप से लोगों को राहत है तो वहीं हरिद्वार में रविवार सुबह से बादल और कोहरा छाया रहा। इससे हरिद्वार में ठंड बढ़ने की खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा हृदयेश नहीं आईं तो बीजेपी विधायक ने किया लोकार्पण
रविवार को विकास कार्यों के लोकार्पण के लिए मंत्री इंदिरा हृदयेश नगर निगम टाउन हॉल में नहीं पहुंची। जिससे गुस्साए बीजेपी विधायकों ने खुद ही लोकार्पण कर दिया।

इससे कांग्रेस व बीजेपी कार्यकर्ता एक दूसरे के आमने-सामने हो गए। विधायक संजय गुप्ता व यतीश्वरानंद ने लोकार्पण किया। इस दौरान कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ नारेबजी भी की।


मृत मिला बाबा
ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक बाब मृत मिला। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

नाले में मिला शव
रुड़की में रविवार की सुबह नाले में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि मृतक का नाम दिलशाद है और वह मुज्जफरनगर का रहने वाला था। यह शव पिरान कलियर सीलपुर रोड स्थित नाले में मिला। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed