फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Live-in Relationships Lover killed girlfriend son threw dead body in canal crime Uttarakhand news in hindi

Live-in Relationships: प्रेमिका के बेटे का शव पोटली में बांधकर नहर में फेंका, रोती-बिलखती थाने पहुंची महिला

Mon, 19 Dec 2022 07:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर।
संवाद न्यूज एजेंसी, पिरान कलियर। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 19 Dec 2022 07:25 PM IST
सार

मुस्कान (40) निवासी आलवी नगर, थाना लोनी जिला गाजियाबाद पिरान कलियर में किलकिली साहब रोड पर अपने बेटे अयान (12) और प्रेमी कासिफ (28) के साथ नौ साल से किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। शुक्रवार रात महिला का प्रेमी से विवाद होने के बाद मारपीट के डर से वह दरगाह परिसर में जाकर सो गई।सुबह थाने पहुंचकर महिला ने अपनी आपबीती बयां की। 

विज्ञापन
Live-in Relationships Lover killed girlfriend son threw dead body in canal crime Uttarakhand news in hindi
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

लिव इन रिलेशन में रह रही महिला के बेटे की हत्या के मामलेे में पुलिस अब तक न तो आरोपी को तलाश कर पाई है और न ही शव बरामद कर सकी है। क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा चुके हैं। आरोपी की कैमरे में आखिरी लोकेशन किलकिली साहब के पास के एक मदरसे के बाहर मिली है।

विज्ञापन


पुलिस उसके संभावित रास्तों का अनुमान लगाकर छानबीन कर रही है। वहीं दिन भर गंगनहर में भी तलाश की गई। मुस्कान (40) निवासी आलवी नगर, थाना लोनी जिला गाजियाबाद पिरान कलियर में किलकिली साहब रोड पर अपने बेटे अयान (12) और प्रेमी कासिफ (28) के साथ नौ साल से किराए पर कमरा लेकर रह रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार रात महिला का प्रेमी से विवाद होने के बाद मारपीट के डर से वह दरगाह परिसर में जाकर सो गई। शनिवार सुबह महिला ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि कासिफ ने उसके बेटे की हत्या कर दी है और उसका शव गंगनहर में फेंक दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे खंगाले
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें आरोपी सिर पर पोटली रखकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की थी। पुलिस सोमवार तक क्षेत्र के 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाल चुकी है लेकिन आरोपी और शव के बारे में ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

ये भी पढ़ें..Jaipur Murder Case: ताई की हत्या कर टुकड़े-टुकड़े करने के बाद पाप धोने हरिद्वार आया था अनुज

वहीं जल पुलिस ने मेहवड़ से आसफनगर झाल तक गंगनहर में शव की तलाश की। एसओ जहांगीर अली ने बताया कि 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है। आखिरी बार आरोपी को दरगाह किलकिली साहब के पास एक मदरसे के बाहर देखा गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed