{"_id":"5cf29c1cbdec2206fd72d298","slug":"live-in-relationship-brutal-murder-case-in-dehradun-latest-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"समरजहां हत्याकांड: हत्यारोपी अर्पित को लाने को पुलिस नए सिरे से करेगी प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समरजहां हत्याकांड: हत्यारोपी अर्पित को लाने को पुलिस नए सिरे से करेगी प्रयास
Sat, 01 Jun 2019 09:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 01 Jun 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
समरजहां का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस समरजहां हत्याकांड के मुख्य आरोपी अर्पित त्यागी को गाजियाबाद जेल से बी वारंट पर देहरादून लाने को नए सिरे से कवायद करेगी। राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड पर सात मई की रात समरजहां की गोलियां से भूनकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने समरजहां के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहने वाले दवा कारोबारी राकेश कुमार गुप्ता, उसकी पत्नी सीमा और बेटे कार्तिक गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुलिस का दावा था कि समरजहां से रिश्तों को लेकर गुप्ता परिवार में कड़वाहट थी। कार्तिक ने माता-पिता की मौन स्वीकृति के बाद चार लाख रुपये की सुपारी देकर समरजहां की हत्या कराई थी। सुपारी लेने वाला अर्पित त्यागी निवासी मुजफ्फरनगर पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर गाजियाबाद जेल चला गया था।
पुलिस ने कोर्ट से बी वारंट लेकर गाजियाबाद जेल में दाखिल करा दिया था। एक जून को अर्पित त्यागी को वारंट पर यहां लाना था। दूसरे मुकदमे में अर्पित त्यागी की शनिवार को पेशी होने के कारण दून पुलिस को बैंरग लौटना पड़ा। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि अर्पित त्यागी को देहरादून जेल में लाने के नए सिरे से प्रयास किए जा रहे हैं।