{"_id":"d4392384511e2b4e6fcbf3b7d6241a6a","slug":"live-counseling-for-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइव काउंसिलिंग में जुड़िए डॉ. सोना कौशल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइव काउंसिलिंग में जुड़िए डॉ. सोना कौशल से
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 28 Feb 2014 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं। ऐसे में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए छात्र दिन रात मेहनत तो कर ही रहे हैं। अगर कुछ बेहतर टिप्स मिल जाएं तो क्या बात हो।
विज्ञापन
अमर उजाला लाया है आपके लिए लाइव काउंसिलिंग का मौका। सीबीएसई की काउंसलर न्यूरो साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोना कौशल गुप्ता रहेंगी ऑनलाइन मौजूद। आप भी ले सकते हैं बेहतर स्कोरिंग के टिप्स।
विज्ञापन
यहां पढ़ें और सवाल पूछें
अमर उजाला की वेबसाइट www.dehradun.amarujala.com और अमर उजाला के फेसबुक पेज www.facebook.com/AuNewsDehradun पर दोपहर 12 बजे से एक बजे के बीच सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा अमर उजाला कार्यालय में 9675201318, 9675201319 और 9675201320 पर भी कॉल कर सकते हैं। डॉ. सोना कौशल गुप्ता इन सभी पतों पर एक घंटे के लिए उपलब्ध रहेंगी।
बोर्ड परीक्षा के लिए कुछ टिप्स-
- परीक्षा से एक दिन पहले रात में ही छात्र अपने जरूरी सामान (पेंसिल, पेन) इकठ्ठा कर लें।
- सुबह उठने के बाद नाश्ता जरूर करें। हो सके तो वही नाश्ता करें जो उन्हें पसंद हो। इसके साथ यह भी ध्यान रखें कि नाश्ता ज्यादा हैवी न हो।
- घर में अभिवावकों को चाहिए कि वो अपने बच्चे पर बेवजह दबाव न डालें। उन्हें घर में पॉजिटिव माहौल दें।
- छात्र परीक्षा के दिन तनावग्रस्त बच्चों से दूर रहें। परीक्षा से ठीक पहले अपनी तैयारियों के बारे में चर्चा न करें।
- संभव हो तो परीक्षा शुरू होने से पहले छोटे नोट्स बनाकर रख लें।
- परीक्षा हॉल में पहुंचने के बाद अपनी टेबल.कुर्सी जांच लेंए कहीं कोई कुर्सी या टेबल हिल न रही हो।
- सबसे जरूरी बात परीक्षा के दौरान दूसरे बच्चों को ना देखें।