फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: List of top 50 miscreants ready including Rathi, Jeeva gang operatives

Dehradun News: सुनील राठी और जीवा गैंग के गुर्गों समेत टॉप 50 बदमाशों की सूची तैयार, निगरानी के लिए टीमें गठित

Fri, 02 Jun 2023 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 02 Jun 2023 05:09 PM IST
सार

पिछले दिनों डीजीपी अशोक कुमार ने एसटीएफ को टॉप-50 बदमाशों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए एसटीएफ बीते तीन माह से मंथन कर रही थी। संजीव जीवा, सुनील राठी, चीनू पंडित जैसे अपराधी एक समय में प्रदेश में सक्रिय रहे हैं।

विज्ञापन
Dehradun News:  List of top 50 miscreants ready including Rathi, Jeeva gang operatives
कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुनील राठी, संजीव जीवा, चीनू पंडित आदि कुख्यातों की गैंग के गुर्गों समेत टॉप-50 बदमाशों की सूची एसटीएफ ने तैयार कर ली है। इन बदमाशों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ ने इनकी निगरानी के लिए टीमें भी गठित की हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से कई अब भी रंगदारी मांगने आदि अपराधों में पूरे प्रदेश में सक्रिय हैं। इनमें से जल्द ही कुछ को गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों डीजीपी अशोक कुमार ने एसटीएफ को टॉप-50 बदमाशों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए एसटीएफ बीते तीन माह से मंथन कर रही थी। संजीव जीवा, सुनील राठी, चीनू पंडित जैसे अपराधी एक समय में प्रदेश में सक्रिय रहे हैं। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में मुकदमे दर्ज हैं। इस वक्त ये बदमाश विभिन्न जेलों में बंद हैं, लेकिन देखा गया है कि इनकी गैंग के गुर्गे अब भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन


समय-समय पर इन बदमाशों के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले सामने आते रहते हैं। बीते दिनों हरिद्वार जेल में भी सुनील राठी के नाम से रंगदारी मांगी गई थी। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि सूची तैयार कर ली गई है। अलग-अगल जिलों में रह रहे इन बदमाशों की निगरानी के लिए टीमें भी गठित कर ली गई हैं। कुछ बदमाशों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सक्रिय होते ही इन बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। इन बदमाशों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह विभिन्न न्यायालयों से जमानत पाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed