फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Liquor will become expensive from next month in Uttarakhand

उत्तराखंड में अगले महीने से महंगी हो जाएगी शराब, कीमतों में होगी इतनी बढो़त्तरी

Thu, 13 Apr 2017 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 13 Apr 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
Liquor will become expensive from next month in Uttarakhand

अगले माह (मई) से प्रदेश में शराब महंगी हो सकती है। वित्त वर्ष 2017-18 के लिए जो आबकारी नीति तैयार की जा रही है उसमें राजस्व वृद्धि पर जोर है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक नेशनल और स्टेट हाईवे के 500 मीटर के दायरे में स्थित शराब की दुकानों को बंद कराने से विभाग को राजस्व के मद में भारी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन


सरकार ने दुकानों का राजस्व बचाने के लिए स्टेट हाईवे को डीनोटिफाई करने का जो फैसला लिया है, उसका भी अधिक फायदा होता नहीं दिख रहा है। ऐसे में जो दुकानें चल रही हैं उनकी लाइसेंस फीस बढ़ाई जा सकती है। इस स्थिति में इसका असर शराब की कीमतों पर पड़ना स्वाभाविक है। 
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2015-16 के  दौरान आबकारी विभाग 2100 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 1900 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच पाया है। अप्रैल माह के दौरान शराब की दुकानों का लाइसेंस पुरानी आबकारी नीति के मुताबिक ही बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

की जाएगी 10 फीसदी की वृद्धि

Liquor will become expensive from next month in Uttarakhand

​नई आबकारी नीति में शराब की दुकानों का आवंटन एक मई से किया जाएगा। नई आबकारी नीति बनाने को लेकर अधिकारियों की बैठक शुरू कर दी है। आबकारी मुख्यालय में बुधवार को भी देर रात तक नई नीति को लेकर मंथन जारी रहा।

जानकारी के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के दौरान विभाग के राजस्व के लक्ष्य में लगभग 10 फीसदी की वृद्धि की जाएगी। विभाग के सामने संकट यह है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से जो दुकानें बंद हुई हैं, उसमें अधिकांश शिफ्ट नहीं हो पाई हैं। प्रदेश की 526 दुकानों में से 320 का भी राजस्व विभाग के पास जमा हुआ है।

इन 320 दुकानों में से 170 दुकानें ही चल रही हैं। ऐसे में राजस्व का लक्ष्य बढ़ाने की स्थिति में विभाग दुकानों की लाइसेंस फीस में वृद्धि कर सकता है। लाइसेंस फीस में वृद्धि किए जाने की स्थिति में ठेकेदार कीमतों में वृद्धि किए जाने की मांग करेंगे। 

इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार फैसला करेगी। इस समय विभाग का पूरा जोर दुकानों की अवस्थापना पर है।
युगल किशोर पंत, आबकारी आयुक्त  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed